Connect with us

खबर सक्ती ...

जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती द्वारा सीमेंट की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में आंदोलन ..

Published

on

सरकार की मनमानी पर भड़की कांग्रेस, बढ़ती महंगाई पर जताई नाराजगी ,

अंधेर नगरी चौपट राजा’ की तरह चल रही है सरकार: श्याम सुंदर अग्रवाल ..

सक्ती, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी सकती ने नगर पालिका के सामने सीमेंट की कीमतों में की गई वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। इस आंदोलन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोक चन्द जायसवाल ने किया। उन्होंने सीमेंट की कीमतों में बढ़ोतरी को गलत बताते हुए कहा कि सरकार बिना किसी कारण के मनमाने तरीके से सीमेंट के दाम बढ़ा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि न तो कच्चे माल, न बिजली, डीजल और पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि हुई है, फिर भी सीमेंट के दाम क्यों बढ़ाए जा रहे हैं।

जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष साधेश्वर गवेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार बेलगाम हो गई है और उसे जनता की परेशानियों से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि देश पहले ही महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रहा है, ऐसे में सीमेंट की कीमतें बढ़ाना जनविरोधी कदम है।

जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि सरकार ‘अंधेर नगरी चौपट राजा’ की तर्ज पर चल रही है। उन्होंने सीमेंट की कीमत सीधे पचास रुपये बढ़ाने पर सवाल उठाते हुए पूछा कि सरकार किसे लाभ पहुंचाना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के चरम पर है, और सीमेंट के दामों में वृद्धि करना सर्वथा गलत है।

विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए, जिनमें प्रदेश कांग्रेस के सचिव सरवन सिदार, महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मेनका जायसवाल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भाई महबूब, व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनीष कथूरिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर थाना प्रभारी बृजेश तिवारी सहित पुलिस बल भी तैनात रहा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर बिलासपुर15 घंटे ago

अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना ..

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बिलासपुर नगर निगम के विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्ता और समय-सीमा का रखा ध्यान...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

पीडब्ल्यूडी में 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले ..

142 सहायक अभियंता (सिविल) सहित 164 सहायक अभियंताओं का स्थानांतरण .. रायपुर, प्रशासनिक कसावट और लोक निर्माण कार्यों में तेजी...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

दिल्ली अब दूर नहीं- सरगुजा को मिली बड़ी रेल सौगात, अम्बिकापुर से हजरत निजामुद्दीन के लिए अब सप्ताह में दो दिन ट्रेन ..

सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने हरी झंडी दिखाकर द्वितीय साप्ताहिक ट्रेन को किया रवाना , मंगलवार और गुरुवार को अम्बिकापुर...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं निर्वाचन साक्षरता क्लब का प्रशिक्षण आयोजित ..

सक्ती, भारत निर्वाचन आयोग एवं छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तथा जिला सक्ती कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन एवं प्रभारी उप...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी ..

ट्रायसायकल से आसान हुई गिरधारी लाल की राह, आत्मनिर्भरता की जगी नई उम्मीद .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी ..

मोटराईज्ड ट्रायसायकल से रामप्रताप बंजारे की राह हुई आसान .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

बड़ी खबर: सक्ती जिले में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा एक्शन: फॉरचुन मैदा-जैन चुस्की चाय के संबंधित बैच की बिक्री एवं वितरण पर तत्काल प्रभाव से लगाया गया रोक ..

जांच में दोनों बैच ‘असुरक्षित’ मिले, मैदा में पेस्टीसाइड 40% तो चाय में 18 गुना अधिक .. सक्ती, राज्य में...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

थाली में जहर तो नहीं! सक्ती जिले में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन ..

समोसा-जलेबी से लेकर नमक, मसाले, दाल, तेल और रेडी-टू-ईट तक जांच की जद में | आंगनबाड़ी में बच्चों के भोजन...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के सेवा सेतु शिविर में जनमन पत्रिका का निःशुल्क वितरण ..

जनसंपर्क विभाग सक्ती ने आमजन एवं विद्यार्थियों को दी शासन की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी .. सक्ती, सेवा संकल्प...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

बिना काम कराए 16.76 लाख रुपये आहरण, पूर्व सरपंच को कारण बताओ नोटिस ..

जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने 3 दिन में साक्ष्य सहित जवाब प्रस्तुत करने के दिए निर्देश .. सक्ती, जनपद...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending