Connect with us

खबर सक्ती ...

बाराद्वार पुलिस ने 24 घंटे के भीतर लूट के एक अपचारी बालक सहित 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार ..

Published

on

सक्ती, थाना बाराद्वार पुलिस ने विद्युत विभाग के कर्मचारी से लूट करने वाले 3 आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। प्रार्थी कैलाश राम सिदार, जो CSPDCL में लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं, ने दिनांक 19 सितंबर 2024 को थाना बाराद्वार में लूट की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 18 सितंबर की रात लगभग 11:50 बजे, जब वह अपनी ड्यूटी समाप्त कर अपने घर लौट रहे थे, तब धनेलीमांठा पोल्ट्री फार्म के पास तीन स्कूटी सवार लड़कों ने उनका रास्ता रोककर चाकू की धमकी देकर उनका मोबाइल, नकदी और बैग लूट लिया।

घटना के बाद, बाराद्वार पुलिस ने अपराध क्रमांक 220/24 धारा 309(4) और 111 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया। उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपियों की पहचान की।

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:

अमित विश्वकर्मा, उम्र 23 साल, निवासी कोटा, जिला बिलासपुर,
किशन पाण्डे, उम्र 20 साल, निवासी कोटा, जिला बिलासपुर ,
एक विधि से संघर्षरत अपचारी बालक ,

आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल (मॉडल MOTOROLA EDGE 50 FUSION), 1500 रुपये नकद, एक पिट्ठू बैग और एक टॉर्च बरामद की गई है, जिसकी कुल कीमत 27,500 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश खलखो और उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...46 मिनट ago

राजेश महंत के जन्मदिन पर कांग्रेसजनों ने दी शुभकामनाएं ..

सारागांव पहुंचकर जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के कांग्रेस नेताओं ने किया आत्मीय अभिनंदन .. सक्ती, विधानसभा क्षेत्र सक्ती के कांग्रेसजनों...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

रेडक्रॉस की गतिविधियों को सुदृढ़ करने पर जोर, रक्तदान व अंगदान को लेकर बनी रणनीति ..

राज्य शाखा के चेयरमैन तोमन साहू ने ली जिला शाखा सक्ती की समीक्षा बैठक .. सक्ती, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, जिला...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने जनपद अध्यक्ष कवि शरण वर्मा ने किया प्रोत्साहित ..

मालखरौदा में जागरूकता कार्यशाला आयोजित, छात्र-छात्राओं को नवाचार के अवसरों की दी गई विस्तृत जानकारी .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

चोरी की 7 मोटरसाइकिलों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, वाहन चोरी के नेटवर्क की तलाश तेज ..

सक्ती में पुलिस-साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई; चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जांच...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

रेल सुविधाओं को लेकर आयुष शर्मा ने रेल महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन ..

सकरेली-भागोडीह में अंडरब्रिज, बाराद्वार में आरओबी और जेठा में मेमू ठहराव की उठाई मांग .. सक्ती, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

साइबर सेल सक्ती की सूचना पर डभरा में जुए के बड़े फड़ पर छापा, 13 जुआरी गिरफ्तार ..

रात में चल रहे जुए के फड़ पर घेराबंदी, 51 हजार 400 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त ,...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

महानदी जल प्रबंधन पर नई पहल, समाधान की दिशा में बढ़े छत्तीसगढ़-ओडिशा ..

अमित शाह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मोहन चरण माझी ने रखे दोनों राज्यों के...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

आशीष टिकरिया ने संभाला जनसंपर्क संचालक का पदभार ..

रायपुर, जनसंपर्क विभाग के नव नियुक्त संचालक आशीष टिकरिया ने बुधवार, 1 अक्टूबर 2026 को जनसंपर्क संचालनालय पहुंचकर अपने पद...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

वृद्धजनों का सम्मान, हमारी पहचान: वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण ..

स्वास्थ्य शिविर में जांच, परामर्श व निःशुल्क दवाइयों का वितरण , 50 से अधिक बार रक्तदान करने वाले प्रफुल्ल देशमुख...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

तीन माह की मासूम की हत्या! मां-बाप ही निकले कातिल ..

रात में बिस्तर से गायब बताई बच्ची, सुबह पानी से भरे ड्रम में मिला शव , जिस घर में गूंजनी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending