Connect with us

खबर सक्ती ...

जोगी कांग्रेस ने की नई कार्यकारिणी की घोषणा, अर्जुन राठौर बने सक्ती जिला अध्यक्ष ..

Published

on

महिला मोर्चा की कमान संतोषी रात्रे को सौंपी गई ,

अर्जुन राठौर की नियुक्ति पर सक्ती जिले में जश्न, कार्यकर्ताओं में उत्साह ..

सक्ती, जोगी कांग्रेस ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी द्वारा अर्जुन राठौर को सक्ती जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रेणु जोगी की अनुशंसा पर की गई है। इसके साथ ही, रायपुर संभाग की पूर्व प्रभारी संतोषी रात्रे को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

अर्जुन राठौर, जो पहले से ही सक्ती विधानसभा के प्रभारी थे, अब जिले के अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि वे हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ते आए हैं, और आगे भी जनता के हित में संघर्ष जारी रखेंगे। अर्जुन राठौर की सबसे प्रमुख लड़ाई डुमरपारा शराब दुकान के खिलाफ की गई थी, जहां उन्होंने 15 दिनों तक आमरण अनशन किया था। इस आंदोलन के कारण उन्हें और उनके 14 साथियों को जेल की सजा भुगतनी पड़ी थी, लेकिन इससे उनके संघर्ष की भावना कम नहीं हुई।

अर्जुन राठौर ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि वे पार्टी के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को दुगुनी ऊर्जा और समर्पण के साथ निभाएंगे और जनता के हित में सड़कों से लेकर सदन तक आवाज उठाते रहेंगे। उनकी नियुक्ति पर सक्ती जिले के जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है, और कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।

शुभकामनाएं देने वालों में शामिल प्रमुख नेता –


गणेश चलाक (पूर्व चंद्रपुर विधानसभा प्रत्याशी), महेन्द्र खांडे (पूर्व जिला मीडिया सह प्रभारी), भूपेंद्र लहरे (पूर्व जिला मीडिया प्रभारी), सुरज खूंटे, संतोष पटेल, रविंद्र मल्होत्रा, ओम मल्होत्रा, तिलक साहू, और अन्य सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अर्जुन राठौर और संतोषी रात्रे को फोन एवं मुलाकात के जरिए शुभकामनाएं दीं।

इस नियुक्ति के बाद जोगी कांग्रेस ने सक्ती जिले में अपने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है, और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिली है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

चांपा की डागा कॉलोनी में खिला दुर्लभ लिली फूल, देखने उमड़ी लोगों की भीड़ ..

अग्रवाल (ऐरन) परिवार के घर 6 वर्षों से खिल रहा खास ‘अप्रैल लिली’, बना आकर्षण का केंद्र .. जांजगीर-चांपा, शहर...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

राजधानी गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण, ट्रांसपोर्ट नगर को शहर से बाहर बसाने की मांग तेज ..

ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं पर एकजुटता, चैंबर का मिला समर्थन; शहर में जाम से राहत के लिए उठी बड़ी मांग .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती मे 4.16 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन, आदिवासी अंचल को मिलेगी नई गति ..

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने घुइछुआ मे किया विकास कार्यों का शुभारंभ, पुल-पुलिया व सीसी रोड निर्माण को मिली...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती मे जिला अधिवक्ता संघ चुनाव 28 अप्रैल को, नामांकन के साथ मैदान में उतरे कई दावेदार ..

अधिवक्ता संघ चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, नामांकन के बाद उम्मीदवारों ने तेज किया जनसंपर्क .. सक्ती, जिला अधिवक्ता संघ सक्ती...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

खरीफ सीजन में फार्मर आईडी अनिवार्य, बिना आईडी नहीं मिलेगा खाद ..

एग्रीस्टैक पोर्टल से जुड़े बिना नहीं मिलेगा उर्वरक, किसानों को जल्द पंजीयन कराने के निर्देश .. सक्ती, खरीफ सीजन में...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

खरीफ सीजन में फार्मर आईडी अनिवार्य, बिना आईडी नहीं मिलेगा खाद ..

एग्रीस्टैक पोर्टल से जुड़े बिना नहीं मिलेगा उर्वरक, किसानों को जल्द पंजीयन कराने के निर्देश .. सक्ती, खरीफ सीजन में...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

🔴 बड़ी खबर: डुमरपारा में ‘गुप्त खेल’ उजागर! जंगल जमीन पर खदान के लिए प्रशासन कटघरे में ,

🔴 ‘फर्जी जनसुनवाई’ के आरोपों से घिरा प्रशासन, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा , 🔴 जनसुनवाई या साजिश? डुमरपारा में खनन...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

पतेरापाली कलां में कलश यात्रा के साथ अखण्ड नवधा रामायण का शुभारंभ, 14 अप्रैल तक धार्मिक आयोजन ..

श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ी, मानस गायन व रंगोली प्रतियोगिता से सजेगा नवधा रामायण महोत्सव .. सक्ती, निकटस्थ ग्राम पतेरापाली कलां...

खबर पाली5 दिन ago

पाली के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में केंद्रीय परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न ..

केंद्राध्यक्ष अशोक मेश्राम के निर्देशन में सफल आयोजन, विद्यालय परिवार ने किया सम्मान .. पाली, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ कलाकृति की भेंट ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय परंपरा...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending