Connect with us

ख़बर रायपुर

पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी केके श्रीवास्तव भगोड़ा घोषित, पुलिस ने की इनाम की घोषणा ..

Published

on

रायपुर, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले केके श्रीवास्तव को रायपुर पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। श्रीवास्तव पर 15 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है, और वह पिछले कुछ समय से फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।

तेलीबांधा थाना पुलिस ने श्रीवास्तव की गिरफ्तारी के लिए 10,000 रुपये के इनाम की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार, श्रीवास्तव ने दिल्ली के कारोबारी अशोक रावत से स्मार्ट सिटी सहित अन्य ठेके दिलाने के नाम पर 15 करोड़ रुपये की ठगी की थी। जब ठेका नहीं मिला, तो उन्होंने 17 सितंबर 2023 तक रकम लौटाने का वादा किया था। रावत को आंशिक तौर पर 3.40 करोड़ रुपये वापस किए गए, लेकिन बाकी के तीन चेक बाउंस हो गए।

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि केके श्रीवास्तव के बैंक खातों में करीब 300 करोड़ रुपये से अधिक का लेन-देन हुआ है। यह धनराशि फर्जी कंपनियों के खातों में ट्रांसफर की गई है, जिनमें से कई खाते ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के नाम पर खोले गए थे। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच आयकर विभाग को सौंप दी है, और जल्द ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा भी इस मामले की जांच की जा सकती है।

शहर में इस बड़े आर्थिक घोटाले के खुलासे के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हलचल मच गई है, और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर5 मिनट ago

संवेदनशील नेतृत्व की मिसाल: मुख्यमंत्री साय ने दिव्यांग चंदूलाल की सुनी पुकार, मिनटों में मिला समाधान ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संवेदनशील और जनहितकारी शासन की एक भावुक झलक आज चंदखुरी में देखने को मिली,...

ख़बर रायपुर23 मिनट ago

आधुनिक तकनीक के साथ संवेदनशीलता ही नई पुलिसिंग की पहचान है – मुख्यमंत्री ..

जनता का विश्वास बनाए रखना पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , नेताजी सुभाष चंद्र...

ख़बर रायपुर59 मिनट ago

अफीम की खेती पर ज्योत्सना महंत के संसद में तीखे सवाल ..

क्या प्रशासनिक मिलीभगत थी… रायपुर, 30 मार्च। कोरबा लोकसभा की कांग्रेस सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने प्रदेश में अफीम की...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

संगठन सृजन अभियान के तहत सक्ती में जिला कांग्रेस की अहम बैठक सम्पन्न ..

हर बूथ तक संगठन मजबूत करने पर जोर, प्रभारियों को मिली पंचायत स्तर तक जिम्मेदारी .. सक्ती, जिला कांग्रेस कमेटी...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 घंटे ago

चांपा में परशुराम जयंती व उपनयन संस्कार की तैयारी तेज, 19-20 अप्रैल को होंगे भव्य आयोजन ..

ब्राह्मण समाज जुटा आयोजन में, परशुराम जयंती व उपनयन संस्कार हेतु जिम्मेदारियां तय .. जांजगीर-चांपा, ब्राह्मण समाज चांपा द्वारा प्रतिवर्ष...

खबर रायगढ़8 घंटे ago

पचमढ़ी में स्काउट-गाइड का साहसिक शिविर, सीखेंगे पर्वतारोहण व एडवेंचर कौशल ..

रायगढ़ से 40 सदस्यीय दल पचमढ़ी रवाना, ट्रैकिंग व रॉक क्लाइंबिंग का मिलेगा प्रशिक्षण .. रायगढ़, पचमढ़ी में आयोजित होने...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

अड़भार मंडल में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न, कार्यकर्ताओं को मिला संगठनात्मक मार्गदर्शन – धनंजय नामदेव ..

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत अड़भार में आवासीय प्रशिक्षण, विभिन्न सत्रों में दी गई अहम जानकारी .. सक्ती,...

खबर बिलासपुर22 घंटे ago

बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से रात्रि उड़ान सेवा का शुभारंभ: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भरी पहली नाइट फ्लाइट ..

बिलासपुर, बिलासपुर के बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से आज रात्रि उड़ान सेवा की ऐतिहासिक शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

खबर बिलासपुर23 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में दिखा जबरदस्त क्रिकेट उत्साह ..

स्व. लखीराम अग्रवाल टी-20 प्रतियोगिता का रोमांचक समापन .. बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में...

खबर जशपुर ..23 घंटे ago

इचकेला की बेटियों का क्रिकेट में कमाल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया सम्मानित, दी क्रिकेट किट ..

सीमित संसाधनों से राष्ट्रीय पहचान तक: जशपुर की बेटियों ने रचा क्रिकेट में नया इतिहास .. जशपुर, सीमित संसाधनों के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending