Connect with us

ख़बर रायपुर

प्रदेश के 3500 से अधिक शासकीय स्कूलों में 11 वर्षों से लंबित प्राचार्य पदोन्नति की मांग तेज, आचार संहिता लागू होने से पहले आदेश जारी करने का आग्रह ..

Published

on

3500 से अधिक शासकीय हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में पूर्णकालिक प्राचार्य की नियुक्ति का 11 वर्षों से हैं इंतजार ,

पूर्णकालिक प्राचार्य की नियुक्ति से शिक्षा व्यवस्था में होगा सुधार, जल्द जारी हो आदेश – सतीश प्रकाश सिंह प्रदेश संयोजक ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ के 3500 से अधिक शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में पिछले 11 वर्षों से प्राचार्य पद खाली पड़े हैं, जिससे शिक्षा व्यवस्था में सुधार प्रभावित हो रहा है। “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति एवं व्याख्याता पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” और “छत्तीसगढ़ राज्य सर्वशासकीय सेवक अधिकारी-कर्मचारी पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” ने इस मुद्दे को उठाते हुए नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले प्राचार्य पदोन्नति के आदेश जारी करने की मांग की है।

प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि 18 अक्टूबर, 2024 को लोक शिक्षण संचालनालय, इंद्रावती भवन नया रायपुर में ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में वर्ष 2013 से “टी” संवर्ग और वर्ष 2016 से “ई” संवर्ग के व्याख्याताओं और प्रधान पाठकों की प्राचार्य पद पर पदोन्नति नहीं की गई है। इस दौरान सैकड़ों व्याख्याता और प्रधान पाठक बिना प्राचार्य बने सेवानिवृत्त हो चुके हैं या उनकी मृत्यु हो गई है।

संघर्ष मोर्चा ने मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री, और विभागीय अधिकारियों से कई बार मुलाकात कर प्राचार्य पदोन्नति की मांग की, लेकिन इसे अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं मिला है। वर्तमान में प्रदेश के 3500 से अधिक शासकीय स्कूलों में प्राचार्य की कमी के कारण स्कूल प्रभारी प्राचार्य के रूप में कार्य कर रहे हैं।

सतीश प्रकाश सिंह ने कहा कि प्राचार्य पदोन्नति से सरकार पर कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं आएगा, क्योंकि संबंधित व्याख्याता और प्रधान पाठक पहले से ही प्राचार्य का वेतन और पे-स्केल प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग से प्राचार्य पदोन्नति प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कर आदेश जारी करने की अपील की है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्राचार्य पदोन्नति के तुरंत बाद सभी संवर्गों में व्याख्याता, प्रधान पाठक, और शिक्षकों के पदों पर पदोन्नति की जानी चाहिए ताकि राज्य की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जा सके।

छत्तीसगढ़ में 11 वर्षों से लंबित प्राचार्य पदोन्नति के आदेश की मांग के साथ शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने का प्रयास जारी है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया ..

रायपुर, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सोनमणि बोरा (भा.प्र.से.-1999) ने आज प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, छत्तीसगढ़...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

छत्तीसगढ़ राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक संपन्न ..

45 अन्वेषण परियोजनाओं को दिया गया अंतिम रूप .. रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी में राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शहरी गैस वितरण नीति के तहत राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण...

खबर कोरबा1 दिन ago

बांगो बांध से 2 जलद्वार बंद, अब 7 गेट से छोड़ा जा रहा अतिरिक्त पानी ..

जलस्तर 358.24 मीटर, 91.54 प्रतिशत भराव; पानी की आवक घटने से लिया गया निर्णय .. कोरबा, मिनीमाता हसदेव बांगो बांध...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम ..

वन मंत्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कामकाज की समीक्षा की ..

किसानों को इस वर्ष 904 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण , नई सहकारी समितियों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..1 दिन ago

डिजिटल क्रॉप सर्वे की शुरुआत, खेत में पहुंचकर कलेक्टर ने लिया जायजा ..

752 गांवों के 5.34 लाख खसरों का होगा डिजिटल सर्वे, कलेक्टर ने दिए गुणवत्तापूर्ण सर्वे के निर्देश .. सारंगढ़-बिलाईगढ़, जिले...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के सकरेली (बा.) में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, अवैध महुआ शराब बेचने वाली एक महिला गिरफ्तार, 7 लीटर मदिरा जब्त ..

सक्ती, जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई...

खबर कोरबा1 दिन ago

सिमगा हायर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस ..

प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों को दिलाई राष्ट्रभक्ति, एकता-अखंडता और नशामुक्त भारत की शपथ .. कोरबा, पोड़ीउपरोड़ा विकासखंड के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बाढ़ आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने दरहाघाट में 20 अगस्त को होगा मॉकड्रिल ..

प्रशासन की तत्परता और विभागीय समन्वय की होगी परीक्षा, कलेक्टर ने की आमजन से सहयोग की अपील .. सक्ती, राष्ट्रीय...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending