Connect with us

खबर बिलासपुर

शासकीय योजनाओं का मैदानी हालात जानने दौरे पर निकले कलेक्टर ..

Published

on

प्राचार्य, संकुल समन्वयक समेत 5 शिक्षकों का निलंबन के दिए निर्देश ,

आत्मानंद स्कूल का किया औचक निरीक्षण, नदारद मिले शिक्षक ,

नेशनल हाईवे के निर्माण में आने वाली बाधाएं जल्द दूर होंगी ,

नए भवन में अस्पताल शिफ्ट करने दिए निर्देश ,

धान खरीदी केंद्रों में तैयारी का लिया जायज़ा ..

बिलासपुर, कलेक्टर अवनीश शरण ने स्वामी आत्मानंद स्कूल जयराम नगर की प्राचार्या समेत 5 शिक्षकों को निलंबित करने के निर्देश दिए। ये सब अनधिकृत रूप से स्कूल से नदारद थे। एक शिक्षक ने तो आने वाले दिन सोमवार का भी अपना हाजिरी रजिस्टर में चढ़ा दिया था। मध्याह्न भोजन की मेनू का भी पालन नहीं किया जा रहा था। कलेक्टर ने आज मस्तुरी ब्लॉक के जयराम नगर सहित कई ग्रामों का सघन दौरा किया। शासकीय योजनाओं का फील्ड स्तर पर क्रियान्वयन का हालात नजदीक से देखने निकले थे। निलंबन की अनुशंसा जिन शिक्षकों के विरुद्ध की गई है, उनमें स्वामी आत्मानंद स्कूल जयराम नगर की प्राचार्या श्रीमती एम मोइत्रा, व्याख्याता एलबी मनोज कुमार तिवारी, व्याख्याता एलबी उषा महानंद, व्याख्याता एलबी प्रदीप कुमार राठौर और संकुल समन्वयक गणेश राम मिरी शामिल है। डीपीआई और संयुक्त संचालक शिक्षा को यथा नियम निलंबन के प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं।

कलेक्टर ने बिलासपुर जिले की सीमा में ढेका से मुड़पार तक राष्ट्रीय राजमार्ग ऑथोरिटी (एनएचएआई) द्वारा बनाए जा रहे सड़क मार्ग का निरीक्षण किया। ढेका के नजदीक भू अर्जन संबंधी कुछ मामला लंबित है। उन्होंने स्थल निरीक्षण कर मामले को समझा और एसडीएम बिलासपुर को आगे की कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। मामला पिछले लगभग दो साल से आगे नहीं बढ़ रहा था। बिलासपुर से उरगा राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की लगभग 17 किलोमीटर सड़क की सीमा इस जिले में आती है। उन्होंने सीमांत ग्राम मुड़पार तक दौरा कर निर्माण कार्य की प्रगति देखी। गुणवत्ता से हरगिज समझौता नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में आने वाली तमाम रुकावट को प्राथमिकता के साथ दूर किया जायेगा। कलेक्टर ने धान की खेतों का भी अवलोकन किया। जयराम नगर में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य का भी जायज़ा लिया। उन्होंने बीएलओ से चर्चा कर जरूरी फॉर्मों की उपलब्धता और कामकाज की प्रगति की जानकारी ली।

कलेक्टर ने जयराम नगर और मस्तुरी में स्वास्थ्य व्यवस्था का भी जायज़ा लिया। पीएचसी जयराम नगर में भवन के रिनोवेशन कार्य को तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए। आरइएस विभाग को ढाई लाख रुपए दिए गए हैं। उन्होंने अस्पताल की विभिन्न वार्डों का अवलोकन किया। दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली। परिसर में डॉक्टरों और स्टाफ के निवास के लिए 6 फ्लैट्स के उपयोग नहीं होने पर इसकी जांच के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आगे मस्तुरी सामुदायिक अस्पताल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नए बने अस्पताल भवन में पुराने अस्पताल को शिफ्ट करने के निर्देश दिए। अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का भी अवलोकन किया। एसडीएम अमित सिन्हा, बिलासपुर एसडीएम पीयूष तिवारी, राष्ट्रीय राजमार्ग ऑथोरिटी के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया ..

रायपुर, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सोनमणि बोरा (भा.प्र.से.-1999) ने आज प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, छत्तीसगढ़...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

छत्तीसगढ़ राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक संपन्न ..

45 अन्वेषण परियोजनाओं को दिया गया अंतिम रूप .. रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी में राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शहरी गैस वितरण नीति के तहत राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण...

खबर कोरबा18 घंटे ago

बांगो बांध से 2 जलद्वार बंद, अब 7 गेट से छोड़ा जा रहा अतिरिक्त पानी ..

जलस्तर 358.24 मीटर, 91.54 प्रतिशत भराव; पानी की आवक घटने से लिया गया निर्णय .. कोरबा, मिनीमाता हसदेव बांगो बांध...

खबर बिलासपुर18 घंटे ago

बिलासा ताल में बना आकर्षक वुडन ब्रिज, पर्यटन सुविधाओं को मिला नया आयाम ..

वन मंत्री केदार कश्यप ने किया 24.38 लाख रूपए की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर बिलासपुर18 घंटे ago

सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कामकाज की समीक्षा की ..

किसानों को इस वर्ष 904 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण , नई सहकारी समितियों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..19 घंटे ago

डिजिटल क्रॉप सर्वे की शुरुआत, खेत में पहुंचकर कलेक्टर ने लिया जायजा ..

752 गांवों के 5.34 लाख खसरों का होगा डिजिटल सर्वे, कलेक्टर ने दिए गुणवत्तापूर्ण सर्वे के निर्देश .. सारंगढ़-बिलाईगढ़, जिले...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

सक्ती के सकरेली (बा.) में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, अवैध महुआ शराब बेचने वाली एक महिला गिरफ्तार, 7 लीटर मदिरा जब्त ..

सक्ती, जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई...

खबर कोरबा20 घंटे ago

सिमगा हायर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस ..

प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों को दिलाई राष्ट्रभक्ति, एकता-अखंडता और नशामुक्त भारत की शपथ .. कोरबा, पोड़ीउपरोड़ा विकासखंड के...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

बाढ़ आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने दरहाघाट में 20 अगस्त को होगा मॉकड्रिल ..

प्रशासन की तत्परता और विभागीय समन्वय की होगी परीक्षा, कलेक्टर ने की आमजन से सहयोग की अपील .. सक्ती, राष्ट्रीय...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending