Connect with us

खबर सक्ती ...

संविधान सबके लिए है, सबके लिए रहेगा: इसे बदलने का प्रयास अस्वीकार्य: डॉ. चरणदास महंत ..

Published

on

बाबा साहब के संविधान की रक्षा का कांग्रेस ने लिया संकल्प ,

मंदिर-मस्जिद की राजनीति से देश को तोड़ने की साजिश: कांग्रेस का आरोप ..

सक्ती, जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती द्वारा आयोजित “संविधान और समानता की लड़ाई” विषय पर आधारित कार्यशाला में नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती विधायक डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि संविधान सबके लिए है और हमेशा सबके लिए रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संविधान की मूल भावना को बदलने का प्रयास कर रही है।

कार्यक्रम का आयोजन नगर के सामुदायिक भवन में हुआ, जहां डॉ. महंत ने कहा कि जो भारत को “हम सब एक हैं” कहने की शिक्षा देते थे, वही आज देश को तोड़ने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर-मस्जिद की लड़ाई में जनता को उलझाकर समाज को बांटने की कोशिश की जा रही है।

पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक नोवेल वर्मा ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान ने सभी वर्गों को समानता का अधिकार दिया। लेकिन अब संविधान में बदलाव कर संवैधानिक अधिकारों को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है।

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने कहा कि भाजपा समाज को तोड़ने के लिए अलग-अलग समुदायों के बीच भेदभाव पैदा करती है। वहीं, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने कहा कि बाबा साहब के बनाए कानूनों से दबे-कुचले वर्गों का जीवन स्तर ऊंचा हुआ, लेकिन अब भाजपा धार्मिक मुद्दों के माध्यम से समाज को विभाजित करने में लगी है।

संविधान की रक्षा का संकल्प –

जिले के प्रभारी एवं पूर्व विधायक यू.डी. मिंज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा के लिए राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के मार्गदर्शन में लड़ाई जारी रखेगी।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद जायसवाल, विधायक रामकुमार यादव, साधेश्वर गवेल, महबूब खान, जगेश्वर सिंह समेत कई प्रमुख नेताओं ने संबोधित किया।

कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही जिसमें प्रमुख रूप से जिला पंचायत प्रतिनिधि गुलज़ार सिंह ठाकुर, श्याम सुंदर अग्रवाल, नरेश गेवाडीन, घनश्याम पांडेय, आनंद अग्रवाल, सरवन सिंह सिदार, गिरधर जायसवाल, पिंटू ठाकुर, अमित राठौर, राजीव जायसवाल, रोहित यादव, उमेश यादव, अशोक यादव, हीरा साय यादव, सम्मे लाल गवेल, लाला सोनी, टिका राम कुर्रे, कन्हैया कवर, रविन्द्र शर्मा, परस, कुसुमलता अजगले, सहस राम कर्ष, रूप नारायण साहू, बंशी खांडे, रवि गवेल, श्याम कश्यप, शाश्वत धर दिवान, राकेश महंत, रथ राम, भुरू अग्रवाल, नवरत्न वैष्णव, रामेश्वर बरेठ, देवेंद्र सिदार, राजेश भर्गव, राम आधार जायसवाल, घनश्याम देवांगन, यसवंत साहू, रामसजीवन देवांगन, गौरीशंकर यादव, बलराम पांडे, सरोज डड़सेना, विजया जायसवाल, चान्दनी सहिस, कौशिल्या कमलेश सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस कार्यशाला में संविधान की मूल भावना को संरक्षित रखने और समानता की लड़ाई को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...24 मिनट ago

सक्ती में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई: 6 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार ..

वार्ड नंबर 2 में अवैध शराब कारोबार पर छापा, घर से महुआ शराब बरामद .. सक्ती, जिले में अवैध शराब...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सक्ती की बेटी महक अग्रवाल ने 10वीं में 95% अंक लाकर बढ़ाया जिले का मान ..

जिंदल वर्ल्ड स्कूल की छात्रा महक की शानदार सफलता, क्षेत्र में खुशी की लहर .. सक्ती, जिंदल वर्ल्ड स्कूल सक्ती...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती में सेन जयंती का भव्य आयोजन, सांसद कमलेश जांगड़े रहीं मुख्य अतिथि ..

श्रीवास समाज के सामाजिक भवन हेतु 10 लाख की घोषणा, तुर्रीधाम में बनेगा मंगल भवन .. सक्ती, जिला मुख्यालय सक्ती...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

वेदांता पावर प्लांट विस्फोट पर कांग्रेस सख्त: जांच कमेटी 16 अप्रैल को पहुंचेगी सिंघीतराई ..

20 मजदूरों की मौत के बीच बड़ा कदम: कांग्रेस टीम करेगी घटनास्थल का निरीक्षण और पीड़ितों से मुलाकात , सक्ती...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

रायपुर, 15 अप्रैल 2026 को मंत्रिपरिषद का निर्णय (1) मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ में Uniform Civil Code लागू करने के संबंध...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

वेदांता पावर प्लांट में मौत का ब्लास्ट: 17 मजदूरों की जान गई, प्रशासन–कंपनी की लापरवाही पर उठे सवाल ..

मुआवजे की घोषणाओं के बीच जिम्मेदारी तय करने की मांग तेज, आखिर कब रुकेगा मजदूरों की मौत का सिलसिला? .....

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सक्ती में भीषण औद्योगिक हादसा: वेदांता प्लांट हादसे में 12 मजदूरों की मौत, 34 प्रभावित — कलेक्टर ने बिठाई मजिस्ट्रियल जांच ..

बॉयलर ब्लास्ट से दहला सक्ती: 12 की दर्दनाक मौत, कई घायल, जिम्मेदारों पर गिरेगी गाज — एसडीएम डभरा को सौंपी...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

भाजपा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सक्ती के नाका चौक में हुआ आयोजन ..

समानता व सामाजिक न्याय के प्रतीक डॉ. भीमराव अंबेडकर को भाजपा कार्यकर्ताओं का नमन, सांसद कमलेश जांगड़े ने बताए विचारों...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कानून की अनभिज्ञता नहीं है क्षम्य: बोईरडीह शिविर में न्यायाधीश शिवहरे का संदेश ..

विधिक जागरूकता शिविर में ग्रामीणों को कानून की जानकारी, साइबर अपराध व सामाजिक कुरीतियों पर चेताया .. सक्ती, नगर के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के निर्देशन में जैजैपुर में अवैध महुआ शराब पर बड़ी कार्रवाई, 10 लीटर शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार ..

आबकारी विभाग की दबिश: घर से महुआ शराब जब्त, कारोबारी पहुंचा जेल .. सक्ती, जिले में अवैध शराब के खिलाफ...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending