Connect with us

खबर सक्ती ...

मुख्यमंत्री द्वारा हमें संदेश भेजना हम सभी महिलाओं के लिए गौरव की बात – गनेशी साहू ..

Published

on

विष्णु की पाती पाकर गनेशी साहू हुई उत्साहित एवं गौरवान्वित ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “जनादेश परब“ के तहत महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं को आज सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का संदेश “विष्णु की पाती” सभी महिलाओं को भेजा गया, जिसे पाकर महिलाओं ने अपनी खुशी जाहिर की। सक्ती जिले के ग्राम बेल्हाडीह निवासी श्रीमती गनेशी साहू मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा प्रेषित विष्णु की पाती पाकर बहुत ही उत्साहित और गौरवान्वित दिखीं। श्रीमती गनेशी साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा हमें संदेश भेजना हम सभी महिलाओं के लिए बहुत ही गौरव की बात है।

सक्ती विकासखंड के ग्राम बेल्हाडीह निवासी श्रीमती गनेशी साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सन्देश विष्णु की पाती हम सभी महिलाओं को प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि मै ग्राम पंचायत बेल्हाडीह में सक्रिय महिला के रूप में कार्य करती है। हमें विष्णु देव सरकार द्वारा प्रेषित चिट्ठी प्राप्त हुई है, जिससे हमें प्रेरणा मिल रही है। इससे हम सभी महिलाए लाभान्वित हो रही है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना आने के बाद से हमें आवश्यक कार्यों से कहीं भी आने-जाने तथा छोटे-छोटे कार्यों के लिए पैसों की कमी नहीं होती, किसी से हमें पैसे मांगने भी नहीं पड़ते, इससे हम अपने आप में गौरवान्वित महसूस करती है। हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा हमारे लिए इतनी अच्छी योजना लायी गई है, जिससे हमें बहुत ज्यादा सम्मान मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हमारी इतनी चिंता करते है उन्होंने प्रदेश में महतारी वंदन योजना लागु की है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर हमें संदेश भेजा है, इसके लिए मै उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूँ।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

बडी खबर: गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच समिति गठित ..

लोक निर्माण विभाग ने चार वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जांच की जिम्मेदारी , समिति तीन दिनों में प्रमुख अभियंता को...

खबर बिलासपुर10 घंटे ago

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का राज्य स्तरीय शिविर पचमढ़ी में प्रारंभ ..

बिलासपुर जिले के 40 स्काउट-गाइड, रोवर्स-रेंजर्स होंगे शामिल .. बिलासपुर, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्यालय रायपुर के...

खबर जांजगीर-चांपा ..11 घंटे ago

सेवा सेतु शिविर में उमड़ा ग्रामीणों का हुजूम, एक ही छत के नीचे मिलीं सरकारी सेवाएं ..

आजीविका ऋण मेले में 227 प्रकरणों में 9.39 करोड़ रुपये का वितरण , 162 प्रकरणों में 8.70 करोड़ की राशि...

खबर रायगढ़12 घंटे ago

48 घंटे में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 315 पाव शराब जब्त ..

5 आरोपियों से 56.605 लीटर अवैध शराब बरामद , सार्वजनिक स्थान पर शराबखोरी करने वाले 5 लोगों पर भी कार्रवाई...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

शराब के नशे में वाहन चलाना पड़ा महंगा, कोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना ..

यातायात प्रभारी वाय.एन. शर्मा के मार्गदर्शन में सउनि. सुरेंद्र सिंह की टीम की कार्रवाई , ब्रीथ एनालाइजर से पकड़ाया वाहन...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सोशल मीडिया पर हुई पहचान, फिर युवती को साथ ले गया युवक ..

रानीगांव में कई दिनों तक रखने और जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप; साथी समेत दो गिरफ्तार .. सक्ती, सोशल...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

उर्वरक बिक्री का नया फ्रेमवर्क लागू, Farmer ID से होगी बुकिंग ..

QR कोड से वितरण और VLTS से होगी खाद की लाइव ट्रैकिंग, कालाबाजारी पर लगेगी रोक .. सक्ती, किसानों को...

खबर जगदलपुर ..1 दिन ago

बाढ़ में डूबा राष्ट्रीय राजमार्ग अनुभाग का दफ्तर, धूप में सुखाई जा रही महत्वपूर्ण फाइलें ..

कमर तक भरा था पानी, कई सरकारी दस्तावेज भीगे , बची फाइलों को सुरक्षित रखने की कवायद .. जगदलपुर, बीते...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

रोशनी, संगीत और नृत्य से जीवंत हुई ‘नमो सेवा गाथा’ ..

प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियों की भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को किया प्रेरित , सेवा संकल्प अभियान के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

राजेश महंत के जन्मदिन पर कांग्रेसजनों ने दी शुभकामनाएं ..

सारागांव पहुंचकर जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के कांग्रेस नेताओं ने किया आत्मीय अभिनंदन .. सक्ती, विधानसभा क्षेत्र सक्ती के कांग्रेसजनों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending