Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती जिले के पूर्वेश यादव ने इंडो-नेपाल यूथ चैम्पियनशिप में जीता स्वर्ण पदक ..

Published

on

अंतरराष्ट्रीय विजेता पूर्वेश यादव का भव्य स्वागत ,

पूर्वेश ने सक्ती जिले का नाम किया रोशन ..

सक्ती, जिले के डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम चुरतेला के होनहार छात्र पूर्वेश यादव ने नेपाल में आयोजित इंडो-नेपाल यूथ चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अंडर-17 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। संत मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल, गोबरा में कक्षा 9वीं के छात्र पूर्वेश ने भारत और नेपाल के विभिन्न प्रांतों के दावेदारों को पीछे छोड़ यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

उनकी इस सफलता पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। डभरा क्षेत्र के जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत सदस्य, शालेय परिवार, और क्षेत्रीय विधायक ने विजेता पूर्वेश यादव और उनके कोच लोमस कुमार का भव्य स्वागत किया। क्षेत्रीय जनसमुदाय ने इस गौरवशाली पल का जश्न मनाया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय के संचालक ने पूर्वेश की इस उपलब्धि को सम्मानित करते हुए घोषणा की कि उन्हें कक्षा 10वीं से 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने भी गर्व और प्रसन्नता व्यक्त की।

पूर्वेश यादव ने अपनी जीत का श्रेय अपने कोच लोमस कुमार, अपने परिवार, और शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा, यह मेरे लिए बेहद गर्व का क्षण है, और मैं आगे भी अपने क्षेत्र और देश का नाम रोशन करने की पूरी कोशिश करूंगा।

पूर्वेश की इस जीत से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे सक्ती जिले का मान बढ़ा है। उनकी सफलता आज के युवाओं के लिए प्रेरणा है कि मेहनत, समर्पण, और दृढ़ इच्छाशक्ति से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा18 घंटे ago

मतदाता सूची में छूटे नाम जोड़ने विशेष अभियान चलाने के निर्देश ..

BLO, ELC कोऑर्डिनेटर और स्वीप नोडल अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक संपन्न .. कोरबा, मतदाता सूची में छूटे हुए मतदाताओं के...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में शहरी परिवहन नए अध्याय की ओर, 240 ई-बसों से आरामदायक, किफायती और प्रदूषणमुक्त सफर ..

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में हुआ कंसेशन एग्रीमेंट, हरित शहर और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को मिलेगा बढ़ावा ,...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

नवरात्रि से पहले प्रदेश के 31 हजार गन्ना किसानों को मिलेगा 51.09 करोड़ रुपये का बोनस ..

गन्ना बोनस की गणना का आधार 355 से बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सहकारिता मंत्री केदार...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

बुजुर्ग महिला से सोने का मंगलसूत्र लूटकर भाग रहा आरोपी गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ा ..

डभरा पुलिस ने 70 हजार रुपये का मशरूका किया जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल .. सक्ती, जिले के...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

मोदी के 25 वर्ष के नेतृत्व का अभिनंदन, छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पारित किया प्रस्ताव ..

पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षक के 36 पदों पर भर्ती को मंजूरी , आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलकर...

खबर कोरबा1 दिन ago

शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन बेटियों को स्वच्छता, सुरक्षा और सम्मान की सौगात, कोरबा के ग्रामों में वीबी- जीरामजी से बालिका शौचालयों का निर्माण पूर्ण ..

कोरबा जिले की ग्राम पंचायत नोनबिर्री और दादरकला में बने आकर्षक बालिका शौचालय, ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान को मिल रही...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, 11 अक्टूबर को होगा कंसेशन एग्रीमेंट –

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में चार नगर निगमों और चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड के बीच होगा करार .. बिलासपुर...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा ..

‘निगम के अफसर रोज सुबह फील्ड में उतरें, अधूरे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश’ , नगरीय प्रशासन विभाग...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न ..

डिजिटल क्रॉप सर्वे का शेष कार्य 10 नवम्बर तक पूरा करें , कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में डिजिटल क्रॉप सर्वे के संबंध...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

श्री नवयुवक दुर्गा मंडल की वार्षिक बैठक संपन्न, 19वीं बार राजेश अग्रवाल ‘राजू’ बने अध्यक्ष ..

वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, नवरात्रि में भव्य जागरण एवं 40वें वार्षिक उत्सव की तैयारियां शुरू...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending