Connect with us

खबर सक्ती ...

ग्राम पंचायत हरदी के ग्रामीणों द्वारा राज्य के निर्वाचन आयुक्त, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सक्ती को सौंपा ज्ञापन ..

Published

on

ग्राम हरदी के मतदान केंद्रों को एकीकृत करने ग्राम वासियों ने की मांग ,

क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने की आवश्यकता ,

2015 के बलवा मामले से सबक लेते हुए ग्राम वासियों ने निर्वाचन आयोग से सावधानी बरतने की अपील की ..

सक्ती, ग्राम पंचायत हरदी के ग्रामीणों द्वारा ग्राम हरदी में दो अलग अलग जगह मतदान केंद्र को एक ही मतदान केंद्र में निर्वाचन संपन्न करने एवं इसी प्रकार दिनांक 08 जनवरी 2025 को कार्यालय जनपद पंचायत जैजैपुर जिला सक्ती के द्वारा सरपंच पदो का आरक्षण किया गया जिसमें ग्राम पंचायत हरदी के सरपंच का पद अनुसूचित जाति (महिला) आरक्षित किया गया है। पिछले 10वर्ष पूर्व 28 जनवरी 2015 को पंचायत चुनाव में मतदान के बाद गांव के ही कुछ शरारती तत्वों के द्वारा मतदान के समय एकत्रित होकर मतदान पेटी को अपने कब्जे में कर लिया गया था तथा पंचायत चुनाव के कार्यों में लगे सुरक्षा कर्मियों को डंडा एवं पत्थरों से मार मार कर बेहोश कर दिया गया था जिसके पश्चात इस मामले में सम्मिलित विभिन्न अपराधियों को पुलिस द्वारा कार्यवाही कर बलवा एवं अन्य धाराओं पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया था इसी प्रकार इस वर्ष भी ग्राम पंचायत हरदी के सरपंच का पद अनुसूचित जाति (महिला) आरक्षित किया गया है। जिसके कारण ग्राम हरदी के ग्रामीणों द्वारा निम्नलिखित व्यवस्थाओ की मांग की है:-

(१) ग्राम बोईरडीह जो ग्राम पंचायत हरदी का आश्रित गांव है जो केवल 1 से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर है जहां ग्राम पंचायत हरदी का दूसरा बूथ (मतदान केंद्र) प्राथमिक शाला बोईरडीह में करवाया जाता है उसे ग्राम पंचायत हरदी के मतदान केंद्र प्राथमिक शाला हरदी पर ही मतदान करवाने का आदेश किया जावे।

(२) ग्राम पंचायत हरदी के मतदान केंद्र (प्राथमिक शाला हरदी) में अधिक से अधिक सशस्त्र बलो की नियुक्ति की जावे।

(३) मतदान केंद्र (प्राथमिक शाला हरदी) के अंदर एवं बाहर सी.सी. टी. वी. कैमरा लगवाया जावे ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पंचायत चुनाव में नहीं हो सके।

(४) ग्राम पंचायत हरदी में 28 जनवरी 2015 को पंचायत चुनाव में घटित बलवा मामले में सम्मिलित अपराधियों को चुनाव के दिन मतदान केंद्रों के आस पास के किसी भी प्रकार की गतिविधियों से दूर रखा जावे ।

इसी प्रकार ग्रामीणों द्वारा माननीय राज्य निर्वाचन आयुक्त रायपुर को एवं कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक सक्ती से निवेदन करते हुए आगामी पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत हरदी के सरपंच का पद अनुसूचित जाति महिला आरक्षित किया गया है। जिसमें ग्राम पंचायत हरदी में कुल लगभग 1350 वोटर है जो एक बहुत ही कम जनसंख्या वाला पंचायत है। जहां दो अलग अलग बूथ मतदान केंद्र के बजाय एक ही मतदान केंद्र में निष्पक्ष एवं भयमुक्त व शांतिपूर्ण चुनाव करवाने की मांग की है। जिसकी प्रतिलिपि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती, एस. डी. ओ. पी. सक्ती, थाना प्रभारी थाना शक्ति, तहसीलदार तहसील भोथिया, एवं CEO जैजैपुर को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रतिलिपि दिया गया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...26 मिनट ago

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी ..

सेवा सेतु केंद्र से त्वरित हुआ आय प्रमाण पत्र का अनुमोदन, उत्तरी बाई ने जताया आभार .. सक्ती, सेवा संकल्प...

खबर सक्ती ...34 मिनट ago

सेवा के रंग, राष्ट्र के संग: सेजेस सक्ती में छात्राओं ने बनाई विशाल रंगोली ..

सेवा, राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी का दिया संदेश, छात्राओं का हुआ सम्मान .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत उच्च...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

अवैध रेत-गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त ..

मसनियाकला, बाराद्वार और चंद्रपुर क्षेत्र में खनिज अमले ने की कार्रवाई, वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में रखा .. सक्ती, जिले...

खबर बिलासपुर21 घंटे ago

अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना ..

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बिलासपुर नगर निगम के विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्ता और समय-सीमा का रखा ध्यान...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

पीडब्ल्यूडी में 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले ..

142 सहायक अभियंता (सिविल) सहित 164 सहायक अभियंताओं का स्थानांतरण .. रायपुर, प्रशासनिक कसावट और लोक निर्माण कार्यों में तेजी...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

दिल्ली अब दूर नहीं- सरगुजा को मिली बड़ी रेल सौगात, अम्बिकापुर से हजरत निजामुद्दीन के लिए अब सप्ताह में दो दिन ट्रेन ..

सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने हरी झंडी दिखाकर द्वितीय साप्ताहिक ट्रेन को किया रवाना , मंगलवार और गुरुवार को अम्बिकापुर...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं निर्वाचन साक्षरता क्लब का प्रशिक्षण आयोजित ..

सक्ती, भारत निर्वाचन आयोग एवं छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तथा जिला सक्ती कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन एवं प्रभारी उप...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी ..

ट्रायसायकल से आसान हुई गिरधारी लाल की राह, आत्मनिर्भरता की जगी नई उम्मीद .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी ..

मोटराईज्ड ट्रायसायकल से रामप्रताप बंजारे की राह हुई आसान .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बड़ी खबर: सक्ती जिले में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा एक्शन: फॉरचुन मैदा-जैन चुस्की चाय के संबंधित बैच की बिक्री एवं वितरण पर तत्काल प्रभाव से लगाया गया रोक ..

जांच में दोनों बैच ‘असुरक्षित’ मिले, मैदा में पेस्टीसाइड 40% तो चाय में 18 गुना अधिक .. सक्ती, राज्य में...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending