खबर कोरबा
पीएससी सदस्य ने किया स्ट्रांग रूम और परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण ..

19 केन्द्रों में छः हजार से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल ,
जीपीएस लगे उड़नदस्ता से होगी परीक्षा की निगरानी ..
कोरबा, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 रविवार 09 फरवरी को पूर्वान्ह 10 बजे से दोपहर 12 तक तथा अपरान्ह 03 से शाम 05 तक दो पालियों में होगी। इस परीक्षा में जिले में 6423 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिनके लिए 19 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। जिले में परीक्षा का सुचारू संचालन एवं आवष्यक व्यवस्था को परखने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सदस्य संत कुमार नेताम ने आज स्ट्रांग रूम सहित मिनीमाता गर्ल्स कालेज परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने नोडल अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों से पीएससी परीक्षा की तैयारी के संबंध में जानकारी ली और आवष्यक दिषा निर्देष दिए।

इस दौरान उपस्थित अपर कलेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि पीएससी परीक्षा की आवष्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। परीक्षा केन्द्रों में गोपनीय सामग्री पहुंचाने अधिकारियों और पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। उड़नदस्ता टीम द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया जायेगा। उड़नदस्ता में प्रयुक्त वाहनों में जीपीएस भी लगाया गया है ताकि लोकेशन ट्रेस की जा सके। परीक्षा हेतु कौशल प्रसाद तेन्दुलकर संयुक्त कलेक्टर को नोडल अधिकारी, शशीकांत कुर्रे डिप्टी कलेक्टर, एच.आर. मिरेन्द्र को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। परीक्षार्थियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए शासकीय ई.व्ही.पी.जी. महाविद्यालय रजगामार रोड कोरबा को मार्गदर्शन केंद्र बनाया गया है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07759-221458 है।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login