Connect with us

खबर कोरबा

कोरबा: बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी, 98 केंद्रों पर होंगे 22,794 विद्यार्थी शामिल ..

Published

on

नकलमुक्त परीक्षा के लिए विशेष निगरानी, सभी केंद्र सामान्य श्रेणी में शामिल ,

बेहतर परिणाम के लिए शिक्षकों की कार्यशालाएं और हेल्पलाइन शुरू ..

कोरबा, माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं के लिए शिक्षा विभाग ने जिले में पूरी तैयारी कर ली है। इस बार हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल परीक्षा में कुल 22,794 विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं। इनमें हायर सेकेंडरी के 9,441 और हाई स्कूल के 13,353 विद्यार्थी शामिल हैं, जो शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों से संबंधित हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी तामेश्वर उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में परीक्षा के लिए कुल 98 केंद्र बनाए गए हैं। इस बार सभी केंद्रों को सामान्य श्रेणी में रखा गया है और कोई भी परीक्षा केंद्र संवेदनशील नहीं माना गया है। वर्ष 2024 की परीक्षा में नकल का कोई मामला सामने नहीं आया था, जिससे इसे आदर्श परीक्षा माना गया था। इसी आधार पर इस बार भी परीक्षा की निष्पक्षता और सुचारू संचालन के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी।

बोर्ड परीक्षा के बेहतर परिणाम के लिए पहले ही प्राचार्यों और शिक्षकों को विशेष निर्देश दिए गए थे। शिक्षकों की कार्यशालाएं आयोजित कर कठिन विषयों से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई और विद्यार्थियों के मार्गदर्शन की व्यवस्था की गई। इसके अलावा, माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हेल्पलाइन भी शुरू की गई है, जिससे विद्यार्थी अपनी विषय संबंधी कठिनाइयों के लिए ऑनलाइन मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले के परीक्षा परिणामों को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए गए हैं। उम्मीद है कि वर्ष 2025 में जिले की शैक्षणिक स्थिति और भी मजबूत होगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा3 घंटे ago

बडी खबर: निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन की नजर, आकस्मिक निरीक्षण के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित ..

मान्यता के मापदंडों और शैक्षणिक सुविधाओं की होगी जांच, कलेक्टर ने जारी किया आदेश .. कोरबा, जिले में संचालित मान्यता...

खबर सूरजपुर ..3 घंटे ago

कलेक्टर रेना जमील की जिले में चाक-चौबंद व्यवस्था, अवैध धान की आवक रोकने 4 चेक पोस्ट तैनात, सभी 9 तहसीलों में उड़नदस्ता दल सक्रिय ..

धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, किसानों की सुविधाओं और पारदर्शी खरीदी पर दिया जोर, कोचियों-बिचौलियों...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

बड़ी खबर: 137 कैंसर रोधी दवाओं की संशोधित कीमतों का लाभ मरीजों तक पहुँचाना अनिवार्य ..

निर्धारित कीमत से अधिक वसूली पर होगी कार्रवाई; अस्पतालों और दवा विक्रेताओं को मूल्य सूची प्रदर्शित करने के निर्देश .....

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

पारदर्शिता और सुव्यवस्थित व्यवस्था के साथ हो धान खरीदी, किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो: खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ..

खाद्य सचिव ने अभनपुर, पचेड़ा और केंद्री धान उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों से लिया फीडबैक .. रायपुर, छत्तीसगढ़...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सौजन्य...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी : सक्ती जिले में अब तक 82.40 क्विंटल धान का उपार्जन ..

129 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से हो रही खरीदी, 18 नवंबर के लिए 9 केंद्रों में 326 क्विंटल का टोकन...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सुशासन के दावों के बीच बिजली कनेक्शन के लिए जनदर्शन में गुहार, आखिर आम आदमी की सुनवाई कहां? ..

घरेलू विद्युत कनेक्शन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने के बाद श्यामलाल राठौर को जनदर्शन का सहारा, मंगलवार को...

खबर रायगढ़7 घंटे ago

🚨 शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख रुपये की ठगी मामले में एक और महिला आरोपी गिरफ्तार ..

🚨 साइबर थाना रायगढ़ की कार्रवाई, मुख्य आरोपी मेनका सारथी की मां आरोपिया मीरा सोनवानी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजी...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

19 से 25 नवंबर तक सकरेली कला में होगा श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का भव्य आयोजन ..

कथावाचक नारायण दास महाराज जी अपनी अमृतमयी वाणी से कराएंगे शिव महापुराण कथा का रसपान, रोशन लाल पटेल ने दी...

खबर सूरजपुर ..14 घंटे ago

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर कलेक्टर रेना जमील सख्त, समय-सीमा से बाहर लंबित मामलों को शत-प्रतिशत निपटाने के निर्देश ..

फौती नामांतरण, सीमांकन, डायवर्सन और त्रुटि सुधार के मामलों की अनुविभाग एवं तहसीलवार की समीक्षा, आमजन से जुड़े प्रकरणों को...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending