Connect with us

खबर कोरबा

पाली, छुरी, बांकीमोंगरा और दीपका में अध्यक्ष सहित पार्षदों ने ली शपथ ..

Published

on

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन की उपस्थिति में ली शपथ ,

एसडीएम पाली और कटघोरा ने दिलाई शपथ ..

कोरबा, नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत नव निर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों ने आज उद्योग,वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक प्रेमचंद पटेल की उपस्थिति में शपथ ली। नगर पंचायत पाली में एसडीएम श्रीमती सीमा पात्रे ने नव निर्वाचित अध्यक्ष अजय जायसवाल और पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नगर पंचायत छुरी में श्रीमती पद्मिनी प्रीतम देवांगन और पार्षदों को एसडीएम कटघोरा रोहित सिंह ने शपथ दिलाई। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा, दीपका में अध्यक्ष राजेन्द्र राजपूत और पार्षदों को एसडीएम कटघोरा रोहित सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्षों और पार्षदों ने उद्योग मंत्री देवांगन से आशीर्वाद प्राप्त किया। उद्योग मंत्री देवांगन ने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्षों और पार्षदों को बधाई तथा शुभकामनाएं दी। मंत्री देवांगन ने इस अवसर पर कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के साथ ही आने वाले दिनों में निकायों के अंतर्गत वार्डों में भी समुचित विकास नजर आएगी। मंत्री देवांगन ने सभी की सहभागिता से गाँव से लेकर शहर तक विकास की गंगा बहाने की बात कही। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : कलेक्टर ..

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के दिए निर्देश , विकसित भारत जी-राम-जी में...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

मां अष्टभुजी मंदिर से अटल परिसर तक गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश ..

नगर पंचायत अड़भार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से जगमगाए मंदिर, पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थल...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

रंगों में साकार हुआ बच्चों का ‘सपनों का भारत’, स्कूलों में दिखी नन्हें कलाकारों की कल्पनाशक्ति ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा2 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा2 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending