खबर सक्ती ...
सरस्वती शिशु मंदिर पोरथा में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित ..

न्यायाधीशों ने छात्रों को कानूनी अधिकारों से कराया अवगत ..
सक्ती, सरस्वती शिशु मंदिर माध्यमिक विद्यालय, पोरथा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को उनके कानूनी अधिकारों और दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट सक्ती, श्रीमती गंगा पटेल ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को पास्को एक्ट, भारतीय संविधान, तथा सरकार के तीन अंगों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बच्चों को साइबर एक्ट और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। विशेष रूप से 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यौन उत्पीड़न, यौन शोषण और अश्लील सामग्री से सुरक्षा से संबंधित कानूनों के बारे में बताया गया।
न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, सुश्री दिव्या गोयल ने मोटर व्हीकल एक्ट एवं अन्य कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को जागरूक किया कि किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या का सामना करने के लिए उनके पास आवश्यक अधिकार और सहायता उपलब्ध है।
कार्यक्रम का स्वागत विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती नीरा राठौर एवं श्रीमती शांति यादव द्वारा किया गया। मंच संचालन अशोक राठौर ने किया। इस अवसर पर व्यवस्थापक उमाशंकर राठौर, भुवन राठौर, प्रधानाचार्य महेंद्र राठौर, यशोदा देवांगन, शकुंतला राठौर, कु. निकिता, कु. नंदिनी सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं विधिक स्टाफ मनीष कुमार साहू उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login