Connect with us

खबर सक्ती ...

राज्यपाल रमेन डेका ने ली सक्ती जिला के प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ..

Published

on

प्रकृति को सहेजने और भू-जल स्तर को बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा करे पौधरोपण – राज्यपाल रमेन डेका ,

योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यपाल रमेन डेका ने सक्ती जिला प्रवास के दौरान आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में राज्यपाल रमेन डेका ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को प्रकृति को सहेजने और भू-जल स्तर को बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने कहा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को पर्यावरण और जल संरक्षण की दिशा में प्रभावी कदम उठाये जाने के निर्देश दिए। बैठक में राज्यपाल रमेन डेका द्वारा विभिन्न विभाग अंतर्गत एजेंडावार सभी बिंदुओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की।

राज्यपाल रमेन डेका की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में सर्वप्रथम कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और पुलिस अधीक्षक द्वारा बुके भेट कर स्वागत किया गया। बैठक में राज्यपाल द्वारा सर्वप्रथम जल जीवन मिशन अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी ली गई। राज्यपाल द्वारा जिले में कार्यरत भारत वाहिनी समूह के वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई तथा भारत वाहिनी समूह और पुलिस विभाग को आपसी समन्वय से विभिन्न गतिविधियों को सुव्यवस्थित ढंग से करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को नशा, मद्यपान व नशीली सिरप के उपयोग के रोकथाम के लिए कार्य करने के निर्देश दिए। राज्यपाल द्वारा जिले में कार्यरत स्व-सहायता समूह की भी जानकारी ली, तथा स्व-सहायता समूह के उत्पाद के विक्रय के लिए संबंधित अधिकारियों को मार्केटिंग पर भी फोकस करने कहा। उनके द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की जानकारी संबंधित अधीकारियों से लेते हुए सुव्यवस्थित ढंग से स्वच्छता संबंधी कार्यों को करने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने आयुष विभाग के अधिकारी को योग का शिविर ज्यादा से ज्यादा आयोजित कर आमजन को योग के लिए जागरुक करने कहा।

राज्यपाल रमेन डेका ने जिले में शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन, जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यों एवं अभियान के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने जिले में पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से प्रकृति का संतुलन बनाए रखने, जल संचयन को बढ़ाने, पर्यटन को बढ़ावा देने, टीबी उन्मूलन, जैविक खेती, रेडक्रास, स्वच्छ भारत मिशन, असहाय, परित्यक्ता एवं वृद्धजनो की सहायता करने, सड़क दुर्घटना के रोकथाम हेतु प्रभावी कदम उठाने, मादक पदार्थों के परिवहन, विक्रय, भंडारण को प्रतिबंधित करने जैसे अन्य विषयों का धरातल पर उचित क्रियान्वयन करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल, कालेज ड्रापआउट युवाओं को कौशल विकास से जोड़कर शिक्षा प्रदान की जाए तो ऐसे युवा रोजगार की ओर आगे बढ़ेगे और समाज के प्रति उनकी दिशा सकारात्मक होगी।

राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण, जल संचयन व भू-जल स्तर में वृद्धि हेतु अधिक से अधिक पौधरोपण करने व उनका उचित देखभाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में पेड़ों का अत्यधिक महत्व है एवं प्रकृति का संतुलन बनाए रखने हेतु पौधरोपण आवश्यक है। उन्होंने जिले मे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किये गये पौधरोपण की जानकारी ली तथा सभी अधिकारी-कर्मचारियों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने एवं उसे संरक्षित करने कहा। उन्होंने गिरते भू-जल स्तर में वृद्धि हेतु रेन वाटर हार्वेस्टिंग की दिशा में कार्य करने कहा। बैठक में राज्यपाल रमेन डेका द्वारा पंचायत विभाग, कृषि विभाग, सिचाई विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, सहकारिता विभाग, पुलिस विभाग, आयुष विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों की एजेंडावार समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर कलेक्टर अमृत विकास तोपनो द्वारा राज्यपाल रमेन डेका के प्रथम सक्ती जिला आगमन पर मोमेंटो भी भेट किया गया। बैठक में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, डीएफओ श्रीमती प्रियंका पाण्डेय सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती में शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, जगह-जगह हुआ इस्तकबाल ..

गुलाब के फूल बांटकर दिया अमन, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम — मक्का-मदीना की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र .....

खबर पाली22 घंटे ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में साइबर जागृति अभियान, विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी ..

पाली, छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराध मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के तहत...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के अंजोरीपाली में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 लीटर कच्ची महुआ शराब सहित 345 किलो लाहन जब्त ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में दबिश, अवैध महुआ शराब विक्रेता लोचन पटेल गिरफ्तार कर भेजा गया जेल .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, 67 आवेदन प्राप्त ..

आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करें विभागीय अधिकारी : कलेक्टर जयश्री जैन .. सक्ती, नवपदस्थ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी शासन के निर्देशानुसार सुबह 10 बजे कार्यालयों में उपस्थिति करे सुनिश्चित – कलेक्टर .. मुख्यमंत्री हेल्पलाइन...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने खरीदी बीज जड़ित राखी, पर्यावरण हितैषी पहल की सराहना ..

कलेक्ट्रेट में सजे इको-फ्रेंडली राखियों के स्टॉल पर उमड़ी लोगों की भीड़, बिहान समूह की महिलाओं को मिला प्रोत्साहन .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

केसला टोल प्लाजा हुआ पूरी तरह डिजिटल, अब घर बैठे बनेगा लोकल पास ..

20 किमी दायरे के स्थानीय गैर-व्यावसायिक वाहन चालकों को राहत, मासिक 350 रुपये तो सालभर के लिए लगभग लगेंगे 4,200...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जिंदल वर्ल्ड स्कूल की बालिकाओं ने नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल सहित टीम को बांधी राखी, दिया भाईचारे का संदेश ..

सक्ती नगर पालिका पहुंचकर मनाया रक्षाबंधन पर्व, बालिकाओं की पहल ने जीता सभी का दिल .. सक्ती, भाई-बहन के पवित्र...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की ..

जनसुविधा आधारित ई-बस रूट तैयार करने, 30 सितम्बर तक प्रगतिरत आवासों को पूर्ण करने, वेस्ट-टू-एनर्जी के लिए व्यवहारिक वित्तीय मॉडल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

तुर्री धाम में सावन के अंतिम सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद ..

सक्ती, पवित्र सावन माह के अंतिम एवं चतुर्थ सोमवार के अवसर पर सक्ती के समीप स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तुर्री...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending