Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक ने किया कोतवाली जांजगीर का वार्षिक निरीक्षण, बेहतर पुलिसिंग पर दिया जोर ..

Published

on

जनविश्वास बढ़ाने, अपराध नियंत्रण और सायबर जागरूकता को लेकर सख्त निर्देश ..

जांजगीर-चांपा, जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने आज थाना कोतवाली जांजगीर का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना में संधारित समस्त अभिलेख, दस्तावेज, रजिस्टर, आर्म्स एवं एम्युनेशन, तथा जप्ती माल का गहन निरीक्षण कर समुचित रख-रखाव के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक पाण्डेय ने आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने के लिए निष्पक्ष, पारदर्शी एवं जनहितकारी पुलिसिंग को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने, महिला संबंधी अपराधों को प्राथमिकता से सुलझाने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बीट प्रणाली के तहत प्रत्येक बीट ग्राम में नियमित भ्रमण कर नागरिकों को सायबर अपराधों से बचाने हेतु जन-जागरूकता अभियान चलाने की बात कही। इसके साथ ही अवैध शराब, गांजा बिक्री एवं नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक पाण्डेय ने थाना क्षेत्र में चल रहे जुआ-सट्टा एवं नशे के विरुद्ध की गई कार्रवाई की सराहना करते हुए टीम वर्क के साथ भविष्य में भी सतत कार्रवाई जारी रखने की बात कही। उन्होंने लंबित प्रकरणों, चालान, मर्ग व शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के अंत में उन्होंने थाना परिसर की स्वच्छता बनाए रखने की हिदायत दी तथा उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों से व्यक्तिगत चर्चा कर उनकी समस्याओं को भी जाना।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस ..

सक्ती, जिले के हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने थाना परिसर स्थित कार्यालयीन बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या...

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, दीपक बैज बोले— छात्रों के संघर्ष की जीत ..

रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत, अमित शाह के इस्तीफे और शिक्षा सुधार की...

खबर जांजगीर-चांपा ..15 घंटे ago

जिला चिकित्सालय में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि व नियुक्तियों की होगी जांच, अपर कलेक्टर को सौंपी जिम्मेदारी ..

27 जुलाई को राज्य स्तरीय जांच समिति भी करेगी मामले की जांच, अनियमितता मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..16 घंटे ago

डिजिटल अरेस्ट और खाता 2 घंटे में ब्लॉक, बोलने और मैसेज भेजने वाले होते हैं ठग ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, डिजिटल अरेस्ट ? क्या कोई आपको ऑनलाइन गिरफ्तार कर सकता है? जवाब नहीं। ‘डिजिटल अरेस्ट’ एक साइबर धोखाधड़ी है।...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..16 घंटे ago

बाइक से 30 लीटर अवैध महुआ शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार ..

जिला उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई, शराब व दोपहिया वाहन जब्त .. सारंगढ़–बिलाईगढ़, आबकारी आयुक्त पी. एस. एल्मा के निर्देशानुसार तथा...

खबर बिलासपुर16 घंटे ago

सर्पदंश राहत प्रकरणों में निर्दोष अधिकारियों के संरक्षण की मांग ..

प्रशासनिक सेवा संघ ने मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की जिला...

खबर बिलासपुर16 घंटे ago

निर्माणाधीन ‘अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम का संचालक खाद्य ने किया निरीक्षण ..

गुणवत्ता और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश, हितग्राहियों को मिलेगा पारदर्शी व त्वरित राशन वितरण का लाभ .....

खबर अकलतरा ..17 घंटे ago

परसाही (बाना) हाई स्कूल में कैरियर मार्गदर्शन व साइबर जागरूकता अभियान आयोजित ..

वेल विशर फाउंडेशन की पहल, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताए सफलता और साइबर सुरक्षा के मंत्र .. अकलतरा, शासकीय हाई...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

उद्यानिकी किसानों के लिए सुनहरा मौका: 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, प्राकृतिक आपदा से मिलेगी आर्थिक सुरक्षा ..

सक्ती, जिले के उद्यानिकी फसल उत्पादक किसानों के लिए पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत खरीफ मौसम की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending