Connect with us

खबर सक्ती ...

गांव में खून से सना मातृत्व: बेटे ने की माँ की बेरहमी से हत्या ..

Published

on

आपत्तिजनक हालात ने भड़काया जुनून, ईंट से कर दी माँ की हत्या ,

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, हत्यारे बेटे को किया गिरफ्तार ..

सक्ती, डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत 29 मई 2025 को ग्राम रेड़ा से डायल 112 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रेड़ा में एक युवक द्वारा अपनी माता की ईंट से सिर, चेहरा और हाथ पर वार कर हत्या कर दी गई है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा एफएसएल टीम को सूचना दी गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी शिव वारेन द्वारा दी गई मौखिक रिपोर्ट में बताया गया कि दिन में लगभग 01:30 बजे वह अपने घर पर था तभी बाहर से गाली-गलौज व मारपीट की आवाज आने पर बाहर निकला। बाहर देखा कि उसका पड़ोसी डमरूधर कुर्रे अपनी माता लक्ष्मीन बाई कुर्रे से गाली-गलौच कर रहा था और मारपीट करते हुए उन्हें घर से बाहर ले आया। डमरूधर ने लक्ष्मीन बाई को जमीन पर पटक कर ईंट से सिर, चेहरा और हाथ पर गंभीर वार किया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर मौके पर रिपोर्ट दर्ज किया गया।

प्रार्थी गवाहो एवं आरोपी से विधिवत पूछताछ करने पर घटना के संबंध में यह तथ्य आया कि दिनांक 29 मई 2025 के दोपहर करीब 01:00 बजे के आस-पास डमरूधर कुर्रे जो परछी मे सोया था अचानक उठकर अपने घर अंदर जाने पर आपनी माँ लक्ष्मीन बाई कुर्रे को गांव के एक व्यक्ति के साथ आपत्ति जनक स्थिति में देखने से आक्रोशित हो गया और बहशबाजी गाली गलौच करने लगा जहाँ से जिस व्यक्ति के साथ अपनी माँ को अपत्ति जनक स्थिति में देखा था वह व्यक्ति यहाँ से भाग गया जिससे आरोपी डमरूधर कुर्रे आपनी माँ लक्ष्मीन बाई कुर्रे को चप्पल से मारते हुये गाली गलौच करने लगा जिससे उसकी माँ के साथ हाथापाई हुआ और दोनो घर के बाहर आ गये जहाँ डमरूधर कुर्रे अपनी माँ को डस्ट से बना इंट से ताबड़तोड़ सिर, चेहरा, हाथ मे वार कर दिया जिससे लक्ष्मीन बाई कुर्रे अघेत अवस्था में लहू लुहान अवस्था में गिर पड़ी जिसे घसीटते हुये घर के परछी ले जाकर पटक दिया और वहाँ भी उसके साथ मारपीट किया जिससे उपकी मृत्यु हो गयी।

घटना स्थल पर एफएसएल टीम, पुलिस टीम, एवं गवाहों की उपस्थिति में घटनास्थल का निरीक्षण कर शव निरीक्षण कर वैधानिक कार्यवाही करते हुये मृतिका के शव का पोस्ट मार्डम कराया गया जहाँ डॉक्टर साहब द्वारा होमोसाईडल लेख किया गया।

आरोपी डमरूधर कुर्रे के विरूद्ध पर्याप्त सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

उक्त कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव (रा.पु.से.) एवं एस.डी.ओ.पी. श्रीमती अंजली गुप्ता, (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में कार्यवाही किया गया जिसमे थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक कमल किशोर महतो, उनि. सी.पी. कंवर, सउनि. एच.एन. ताम्रकर, आरक्षक मिरीश साहू, धनेश्वर दिवाकर, सुरज सिदार, शिव यादव, रंजित जांगड़े डायल 112 का विशेष योगदान रहा

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की प्राकृतिक धरोहरों को संवारने और...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में फसल विविधीकरण और व्यापवर्तन के लिए लागू होगा पायलट प्रोजेक्ट ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इक्रीसेट के वैज्ञानिकों संग हुई बैठक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में धान की खेती के सटीक एवं तकनीकी सत्यापन के लिए हुआ एमओयू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में धान की खेती के क्षेत्रफल का सटीक, पारदर्शी और तकनीक-आधारित आकलन करने की दिशा...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

झंडा स्थापना के साथ मां महामाया दुर्गा उत्सव के 14वें वर्ष का शुभारंभ ..

विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, भव्य दरबार सजाने की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार .. सक्ती, पुराना स्टेट बैंक के पास आयोजित...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में नुक्कड़ नाटक से योजनाओं का संदेश ..

वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल बोले—जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना जरूरी .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

गड्ढे से शौचालय तक छिपाकर रखी थी महुआ शराब, आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम ने खोला राज

सोंठी और चमरवाह में दबिश देकर 31 लीटर महुआ शराब जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल , आबकारी अधिकारी आशीष...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

पात्र और जरूरतमंदों को प्राथमिकता से मिले श्री रामलला दर्शन योजना का लाभ : सांसद कमलेश जांगड़े ..

दिशा समिति की बैठक में सांसद ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य, कृषि, पंचायत,...

खबर रायगढ़1 दिन ago

मुख्यमंत्री साय आज से दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर ..

चक्रधर समारोह के समापन में होंगे शामिल, सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा .. रायगढ़, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

केंद्रीय टास्क फोर्स व प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की समीक्षा : कैबिनेट सचिव ने राज्यों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस ..

रायपुर, केन्द्रीय कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन की अध्यक्षता में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय , महतारी वंदन योजना...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending