खबर रायगढ़
विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य पर निकाली गई साइकल रैली ..

अधिकारी-कर्मचारियों सहित खिलाडिय़ों ने साइकिल चलाकर, लोगों को फिट रहने का दिया संदेश ..
रायगढ़, संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार फिट इंडिया मोमेंट के तहत् विश्व साइकल दिवस के अवसर पर आज कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण जिला रायगढ़ द्वारा साइकल रैली का आयोजन किया गया। सायकल रैली आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक दिनचर्या में फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों सहित खिलाडिय़ों ने साइकिल चलाकर लोगों को फिट रहने का संदेश दिया।

यह सायकल रैली रायगढ़ स्टेडियम बोईरदादर से प्रारंभ होकर चक्रधर नगर चौक एवं चक्रधर नगर चौक से पुन: रायगढ़ स्टेडियम बोईरदादर में समाप्त हुई। उक्त सायकल रैली में खेलो इंडिया लघु केन्द्र के खिलाड़ी, विभिन्न खेल अकादमियों तथा गणमान्य नागरिक सहित लगभग 70 खिलाडिय़ों ने भाग लिया।

उक्त सायकल रैली में दिलीप सिंह वरिष्ठ प्रशिक्षक(क्रिकेट), जितेश्वर प्रधान, बैडमिंटन प्रशिक्षक खेलो इंडिया लघु केन्द्र रायगढ़, शान्तनु गुप्ता, खेल एवं युवा कल्याण, जय यादव ताईक्वांडो प्रशिक्षक, उमेश पटेल आदि उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..






















You must be logged in to post a comment Login