खबर सक्ती ...
सक्ती जिले में शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण पारदर्शिता के साथ संपन्न – चंद्र प्रकाश तिवारी ..

दिव्यांग, महिला एवं पुरुष शिक्षकों को वरीयता क्रम में मिला स्थान चयन का अवसर ..
सक्ती, प्रदेश भर में चल रहे शिक्षकों के युक्तियुक्त करण की प्रकिया चल रही है। सक्ती जिले के चारों विकासखंड सक्ती, मालखरौदा, डभरा एवं जैजैपुर के अतिशेष शिक्षकों का युक्तियुक्त करण दो दिवस तक 2 एवं 3 जून को सक्ती के संस्कार पब्लिक स्कूल में पूरे पारदर्शिता के साथ संपन्न हुआ। अतिशेष शिक्षकों को वरीयता क्रम में पहले दिव्यागों को फिर महिलाओं को फिर उसके बाद पुरुष शिक्षकों को जगह चयन का मौका दिया गया।
छत्तीसगढ़ सरकार की सोच शिक्षा व्यवस्था को बनाने की दिशा में यह युक्तियुक्त करण एक बेहतर शुरुआत होगी। सक्ती जिले में जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में तथा जिला पंचायत सीईओ वासु जैन के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी विश्वास कुमार के द्वारा यह युक्तियुक्त करण संपन्न हुआ।
युक्तियुक्त करण में अतिशेष में शामिल चंद्र प्रकाश तिवारी प्रांतीय सचिव छत्तीसगढ़ सर्व शिक्षक फेडरेशन ने पूरे पारदर्शिता के साथ काउंसिलिंग सम्पन्न करवाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के साथ साथ जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, पुलिस प्रशासन तथा जिला शिक्षा अधिकारी के साथ काउंसिलिंग में शामिल सभी अधिकारी, कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया है ।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login