Connect with us

खबर सक्ती ...

HRC नंबर प्लेट लगाने में अव्यवस्था, पत्रकार संघ सक्ती ने तहसील स्तर पर शिविर लगाने की मांग की ..

Published

on

सक्ती में एकमात्र सेंटर पर भीड़ से परेशानी, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ..

सक्ती, शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2019 के पूर्व पंजीकृत सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन (HRC) नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसी क्रम में सक्ती जिले में केवल पोता स्थित एकमात्र केंद्र में HRC नंबर प्लेट लगाए जा रहे हैं, जिससे वहां लोगों की भारी भीड़ जुट रही है और आम नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए पत्रकार संघ सक्ती ने आज जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को एक ज्ञापन सौंपा। संघ के अध्यक्ष तपेश शर्मा ने ज्ञापन में मांग की कि HRC नंबर प्लेट लगाए जाने हेतु विकासखंड व तहसील स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जाए, जिससे आम जनता को राहत मिल सके।

श्री शर्मा ने कलेक्टर को अवगत कराया कि रायगढ़, बिलासपुर जैसे अन्य जिलों में विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर नंबर प्लेट लगाने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस पर जिला कलेक्टर तोपनो ने पत्रकार संघ की मांग से सहमति जताते हुए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर पत्रकार संघ सक्ती के संरक्षक एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल, उपाध्यक्ष रामअवतार साहू, सचिव महेन्द्र बरेठ, महेन्द्र कर्ष, उदय मधुकर, योम लहरे सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...17 मिनट ago

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, कलेक्टर तोपनो ने दिए जरूरी निर्देश, साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में आपदा प्रबंधन, सीएम हेल्पलाइन और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा ..

भव्य व गरिमामय हो 15 अगस्त का आयोजन, प्रशासन रहे पूरी तरह मुस्तैद: कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, मानसून को देखते...

खबर सक्ती ...27 मिनट ago

जनदर्शन में 29 आवेदन पहुंचे, आवास, राशन कार्ड और पीएम किसान की समस्याओं पर कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने सुनी आमजन की समस्याएं, जनदर्शन में आवास, पेंशन और आधार सुधार सहित 29 आवेदन प्राप्त...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

गुरु रविदास जी के समरसता संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगा भाजपा का देशव्यापी अभियान : विद्या सिदार

650वीं जयंती वर्ष पर 29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक चलेगा ‘समरसता संकल्प अभियान’, सक्ती में भाजपा की प्रेस...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा2 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending