Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने जिले में यूरिया उर्वरक के अवैध उपयोग व भंडारण रोकने ली विडियो कॉंन्फ्रेसिंग ..

Published

on

डीएपी खाद के नकली निर्माण व अवैध भण्डारण पर राजस्व एवं कृषि विभाग करे सतत निगरानी ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो द्वारा सक्ती जिले में यूरिया उर्वरक के अवैध उपयोग व भंडारण रोकने व यूरिया खाद के गैर कृषि प्रयोजन में व्यपवर्तन को रोकने के लिए आज राजस्व, उद्योग और कृषि विभाग के अधिकारीयो की विडियो कॉंन्फ्रेसिंग के माघ्यम से बैठक ली गयी। बैठक में कलेक्टर द्वारा सम्बधित अधिकारियो को उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के खंड 25 में कृषि क्षेत्र में उपयोग के अलावा किसी अन्य उदेश्य के लिये उर्वरक की ब्रिकी पर सख्ती से प्रतिबंध लगाने हेतु निर्देशित किया गया।

कलेक्टर तोपनो ने बताया की भारत सरकार यूरिया उर्वरक पर पर्याप्त मात्रा में सब्सिडी प्रदान कर रही है और कृषि के अलावा किसी अन्य उपयोग के लिये इन उर्वरकों के किसी भी व्यपवर्तन से न केवल भारत सरकार को वित्तीय नुकसान होगा, बल्कि आगामी खरीफ मौसम में उर्वरक की उपलब्धता भी प्रभावित होगी। उक्त के दृष्टिगत ऐसे उद्योग जहां पर यूरिया खाद को कच्चे माल के रूप में उपयोग किया जा रहा है। पर संपूर्ण जिले में उद्योगों का निरीक्षण हेतु संयुक्त दल राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम के साथ औचक, आवश्यकतानुसार छापे की कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान, यदि संस्थाओं में नकली खाद, बीज की ब्रिकी, उर्वरक के बिना लाइंसेस अवैघ भण्डारण बिना पोस मशीन के खाद का वितरण आदि के मामले संज्ञान में आते है तो अधिकृत विक्रेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कर्रवाई करने के निर्देश भी दिये गये है।

उप संचालक कृषि ने बताया कि राज्य में डीएपी खाद के कमी को मद्देनजर रखते हुए नकली डीएपी खाद का निर्माण न हो सके तथा कालाबाजारी, इस्मगलिंग की स्थिति निर्मित न हो जिसके लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, अनुविभागीय अधिकारी कृषि, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, तहसीलदार तथा जिले के उर्वरक निरीक्षकों को सतत भ्रमण एवं निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया ताकि जिले में किसी भी प्रकार की खाद में अनियमितता न हो सके। विडियो कॉन्फ्रेसिंग में उप संचालक कृषि, अनुविभागीय कृषि अधिकारी सक्ती, विभिन्न राजस्व अधिकारी, नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या, जिला विपणन अधिकारी, उद्योग विभाग अधिकारी एवं समस्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी तथा समस्त उर्वरक निरीक्षक उपस्थित रहें।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़2 घंटे ago

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिल , छत्तीसगढ़ के...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..18 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..18 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending