खबर जांजगीर-चांपा ..
नाबालिक बालिका को डरा धमका कर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी हेमंत साहू उर्फ भोलु को किया गिरफ्तार – थाना जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्यवाही ..

जांजगीर-चांपा, थाना जांजगीर पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान हेमंत साहू उर्फ भोलु (उम्र 24 वर्ष), निवासी पिसौद, थाना सिटी कोतवाली जांजगीर, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है।
घटना 30 मई 2025 की रात करीब 8 बजे की है, जब आरोपी ने पीड़िता को मोटरसाइकिल से घर छोड़ने का झांसा देकर उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर डरा-धमकाकर जबरन दैहिक शोषण किया। पीड़िता की शिकायत पर थाना जांजगीर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 523/2025, धारा 65(1), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा 04 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। डीएसपी श्रीमती कविता ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध करना स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
























You must be logged in to post a comment Login