Connect with us

खबर खरसिया ..

भालूनारा-राबर्टसन मार्ग की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, 9 जून से अनिश्चितकालीन आंदोलन ..

Published

on

कोयला ट्रकों की धमक से टूटी सड़क, अब ग्रामीण करेंगे शांतिपूर्ण विरोध ..

खरसिया, खरसिया ब्लॉक के भालूनारा से राबर्टसन रेलवे साइडिंग तक की जर्जर सड़क की मरम्मत को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब आंदोलन में बदलने जा रहा है। सड़क की अत्यंत खराब हालत और जिम्मेदार कंपनियों की उदासीनता के विरोध में ग्रामीणों ने 9 जून, सोमवार से सुबह 9:30 बजे से ग्राम नवागांव के पास शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान किया है। आंदोलन के तहत केवल कोयला ढोने वाले ट्रकों को रोका जाएगा।

इस मार्ग से प्रतिदिन अड़ानी कंपनी एवं राजन कोल वाशरी के सैकड़ों भारी वाहन कोयला परिवहन करते हैं, जिससे सड़क पर गहरे व खतरनाक गड्ढे बन गए हैं। गर्मी में धूल और बरसात में कीचड़ से स्थिति और भी भयावह हो जाती है। इससे स्कूली बच्चों, मरीजों और आम ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क दर्जनों गांवों के लिए आवागमन का एकमात्र मार्ग है, फिर भी इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। कंपनियां सड़क का उपयोग तो कर रही हैं, लेकिन इसकी मरम्मत या पुनर्निर्माण के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है।

आंदोलन को सफल बनाने के लिए क्षेत्रवासियों ने सभी ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से आंदोलन स्थल पर पहुंचकर समर्थन करने की अपील की है।

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सड़क को नया नहीं बनाया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़8 घंटे ago

🚨“ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 44 लीटर महुआ शराब के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार ..

तमनार, खरसिया और भूपदेवपुर में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश, अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा .. रायगढ़, जिले में अवैध...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

🚨हाईवे पर फिल्मी अंदाज़ में पीछा… सक्ती यातायात पुलिस की नाकाबंदी में फंसा चोरी का ट्रेलर, आरोपी चालक गिरफ्तार ..

रायगढ़ से चोरी हुआ ट्रेलर सक्ती में पकड़ाया, यातायात पुलिस की चौकसी और घेराबंदी से मिली बड़ी सफलता .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सक्ती में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का समर्थकों ने किया स्वागत, केसरिया चंदन-गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामनाएं ..

प्रवास के दौरान विश्राम गृह पहुंचे डॉ. चरणदास महंत, कार्यकर्ताओं ने आत्मीय मुलाकात कर दी होली की बधाई .. सक्ती,...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे लखपति दीदियों से संवाद ..

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रायपुर में आयोजित होगा ‘लखपति दीदी संवाद’ कार्यक्रम .. रायपुर, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

होली पर किसानों के खातों में राशि अंतरण से दोगुनी हुई तिहार की खुशी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

बिरगांव होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफल प्रदेश के अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त करने...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश ..

फील्ड में जाकर निरीक्षण करें अधिकारी, गड़बड़ी पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट: मुख्यमंत्री साय , टेंडर से अवॉर्ड तक समय-सीमा तय,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती प्रशासन में बड़ा फेरबदल: अरुण कुमार सोम जिला कार्यालय अटैच, कावेरी मरकाम बनीं सक्ती की नई एसडीएम ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो का आदेश तत्काल लागू: प्रशासनिक कार्य विभाजन में बदलाव, एसडीएम सक्ती बदले .. सक्ती, जिले के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

जिले में इस वर्ष आम के बेहतर उत्पादन की संभावना ..

उद्यानिकी विभाग ने किसानों को दी आवश्यक सलाह .. सक्ती, जिले के शासकीय उद्यान रोपणियों एवं गांवों की अमराइयों में...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

टी-20 विश्वकप के फाइनल में पहुँची टीम इंडिया, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को पराजित कर फाइनल में पहुँचने पर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending