खबर जांजगीर-चांपा ..
शिवरीनारायण पुलिस की बड़ी कार्रवाई – नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार ..

जांजगीर-चांपा, नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले फरार आरोपी को थाना शिवरीनारायण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मंसाराम आशिकर (उम्र 56 वर्ष), निवासी मुडपार, थाना शिवरीनारायण, को बिलासपुर नगर पालिका निगम में जोन कमिश्नर की नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए पकड़ा गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी ने आवेदक अच्छे कुमार आशिकर, निवासी मुडपार, सहित अन्य लोगों से कुल 25,25,399/- (पच्चीस लाख पच्चीस हजार तीन सौ निन्यानवे रुपये) की ठगी की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना शिवरीनारायण में दिनांक 04 जनवरी 2025 को अपराध क्रमांक 05/25 के तहत धारा 420, 467, 468, 201, 34 भादवि के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।
इस प्रकरण में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। फरार चल रहे मुख्य आरोपी मंसाराम आशिकर को पुलिस द्वारा तलाश कर हिरासत में लिया गया और पूछताछ के दौरान उसके विरुद्ध ठोस सबूत पाए गए। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा एवं प्रधान आरक्षक विजय निराला की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके प्रयासों से यह गिरफ्तारी संभव हो सकी।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login