Connect with us

खबर बिलासपुर

गांवों का भ्रमण कर रोवर्स ने ग्रामीण समस्याओं को जाना, सेवा और संवाद का दिया संदेश ..

Published

on

बिलासपुर, डॉ.सोमनाथ यादव राज्य मुख्य आयुक्त छत्तीसगढ़ व रोवर स्काउट लीडर स्वामी विवेकानंद ओपन रोवर क्रू बिलासपुर के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद ओपन रोवर क्रू व मंगल पांडेय ओपन रोवर क्रू के सदस्यों ने ग्राम लिमतरी का भ्रमण कर सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनजागरूकता से जुड़ी गतिविधियों में सहभागिता की। यह भ्रमण राष्ट्रपति पुरस्कार पाठ्यक्रम के अंतर्गत किया गया, जिसमें युवाओं ने ग्रामीण जीवन की विविध परिस्थितियों का समीप से अवलोकन कर संवेदनशीलता, सेवा और जागरूकता के मूल्यों को आत्मसात किया।

इस कार्यक्रम के लिए जिला मुख्य आयुक्त चन्द्र प्रकाश बाजपेयी, जिला शिक्षा अधिकारी/पदेन जिला आयुक्त स्काउट डॉ अनिल कुमार तिवारी एवं राज्य संगठन आयुक्त स्काउट विजय कुमार यादव के मार्ग दर्शन एवं जिला मुख्यालय बिलासपुर से अनुमति प्रदान किया गया। ग्राम पंचायत लिमतरी के सरपंच राजकुमार यादव से अनुमति लेकर दोनों क्रू के रोवर्स ने सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में यह भ्रमण सम्पन्न किया। भ्रमण के दौरान रोवर्स ने ग्रामीण नागरिकों से संवाद कर उनके दैनिक जीवन, स्वच्छता, स्वास्थ्य, जल संसाधन, शौचालय उपयोग और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इन विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए रोवर्स ने सेवा भावना के साथ जनजागरूकता का संदेश भी दिया।

भ्रमण के दौरान रोवर्स ने बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों से संवाद कर उनकी समस्याओं को नजदीक से जाना। साथ ही बच्चों को नैतिक शिक्षा, अनुशासन और प्रेरणादायी विचारों से अवगत कराया गया। इस गतिविधि में प्रमुख रूप से रोवर लीडर शशांक विश्वकर्मा, रोवर चन्द्रशेखर पंकज, रोवर नितेश चंद्राकर, रोवर युगल विश्वकर्मा, रोवर तुषार विश्वकर्मा, रोवर अनुप रंजन चतुर्वेदी, रोवर कुलभूषण कुर्रे, यशवंत देवांगन एवं स्काउट मोहम्मद ग़यास खान सम्मिलित रहे।

गांव के नागरिकों ने भी इस पहल का हर्षपूर्वक स्वागत किया और अपनी समस्याएं साझा करते हुए स्काउट-गाइड संगठन के इस प्रयास की प्रशंसा की।

यह भ्रमण न केवल एक शैक्षणिक क्रिया रहा, बल्कि यह नेतृत्व, सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा भावना को मजबूती प्रदान करने वाला एक प्रेरणास्पद अनुभव भी सिद्ध हुआ।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा1 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा1 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ ..

Chhattisgarh Local Body Election Year Book- 2026 का किया विमोचन .. रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सक्ती में विशाल रक्तदान शिविर ..

एमसीएच अस्पताल में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन, आमजन एवं सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक सहभागिता की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती संभाग में बिजली बकायादारों पर बड़ी कार्रवाई, 128 कनेक्शन काटे ..

18 टीमों ने चलाया मास डिस्कनेक्शन अभियान, 28.85 लाख रुपये की बकाया राशि वसूली .. सक्ती, विद्युत बकायादारों के खिलाफ...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ ..

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दीये बेच रही महिला से आत्मीय संवाद, एक हजार रुपए देकर किया श्रम और स्वावलंबन का...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

गोल्फ के नक्शे पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

नवा रायपुर ओपन की ट्रॉफी का अनावरण, मुख्यमंत्री ने खुद गोल्फ खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह , 132 प्रोफेशनल गोल्फर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending