Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती के दो निरीक्षक बने डीएसपी, बृजेश तिवारी को जिला दंतेवाड़ा और विवेक शर्मा को जिला बीजापुर में मिली तैनाती ..

Published

on

नवपदोन्नत 21 डीएसपी को नक्सल प्रभावित जिलों में जिम्मेदारी, सुरक्षा नीति के तहत बड़ा कदम ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 6 जून को जारी आदेश के तहत राज्य पुलिस विभाग में निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस क्रम में सक्ती जिले के दो निरीक्षक—वर्तमान सक्ती थाना प्रभारी बृजेश तिवारी और विवेक शर्मा को उनकी पहली डीएसपी तैनाती दी गई है। बृजेश तिवारी को जिला दंतेवाड़ा, जबकि विवेक शर्मा को जिला बीजापुर में उप पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ किया गया है।

यह पदोन्नति राज्य सरकार की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत कुल 21 नवपदोन्नत डीएसपी अधिकारियों को छत्तीसगढ़ के संवेदनशील और नक्सल प्रभावित जिलों में जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस महानिदेशक (DGP) अशोक जुनेजा द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि इन अधिकारियों को बस्तर, सुकमा, नारायणपुर, कांकेर, कोण्डागांव, राजनांदगांव और कबीरधाम जैसे क्षेत्रों में नियुक्त किया गया है, जहां नक्सली गतिविधियां लंबे समय से चुनौती बनी हुई हैं।

राज्य सरकार और पुलिस विभाग का उद्देश्य इन युवा और ऊर्जावान अधिकारियों की नियुक्ति से जमीनी स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना है। यह निर्णय राज्य की कानून-व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा नीति के तहत लिया गया एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने सक्ती से पदोन्नत हुए दोनों अधिकारियों की नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी हैं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर अकलतरा ..2 घंटे ago

स्व. अनुराग सिंह (छोटू दादा) की जन्म जयंती पर रक्तदान एवं आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 60 यूनिट रक्तदान से मानवता का संदेश ..

वेलविशर फाउंडेशन की अनूठी पहल : स्व. अनुराग सिंह की स्मृति में 252 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तवीरों का हुआ...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

जिले मे उर्वरक वितरण व्यवस्था सुचारु, किसानों को मिल रहा पर्याप्त खाद ..

सक्ती, उप संचालक कृषि, जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार खरीफ वर्ष 2026 में किसानों को शासन की नई व्यवस्था...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक की कालाबाजारी पर बड़ी कार्यवाही, 82 बोरी खाद जब्त ..

बिना लाइसेंस भंडारण करने वालों पर प्रशासन सख्त, दस्तावेज नहीं दिखाने पर हुई कार्यवाही .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

फल दुकानों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, सड़े-गले फल जब्त कर किया नष्ट ..

3 दिवसीय विशेष अभियान में कार्रवाई तेज, लोगों का कहना— “सिर्फ खानापूर्ति नहीं, नियमित जांच जरूरी” .. सक्ती, जिले में...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

हसौद में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई : 9 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ महिला को किया गिरफ्तार, भेजा जेल ..

सक्ती, कलेक्टर सक्ती के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में अनुपयोगी सरकारी जमीनों का होगा कायाकल्प- तैयार होगी रिडेव्हलपमेंट कार्ययोजना ..

विभागों, निगम-मंडलों और बोर्ड की खाली जमीनों का होगा व्यवस्थित विकास, बनेगा डिजिटल लैंड बैंक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

मदिरा के अवैध परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाए: आबकारी मंत्री देवांगन ..

पड़ोसी राज्यों से आने वाली शराब पर लगेगी रोक, जांच चौकियों पर चलेगा विशेष अभियान .. रायपुर, प्रदेश के वाणिज्यिक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बिरला टायर्स के नए उत्पादों की लॉन्चिंग पर सक्ती में भव्य किसान सम्मेलन ..

एस एन टायर्स के आयोजन में जुटे जिलेभर के किसान और व्यवसायी, कंपनी अधिकारियों ने बताए नए टायरों के फीचर्स...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री साय की बड़ी पहल : नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ ..

छोटे शहरों को मिलेगा आधुनिक विकास मॉडल, 200 करोड़ की ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ शुरू , सक्ती सहित 32 नगरीय...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक ..

1 जून से कलेक्टर्स देंगे प्रतिदिन रिपोर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों और बड़े जलाशयों पर रखी जाएगी चौबीसों घंटे नजर .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending