Connect with us

खबर सक्ती ...

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 12,40,000/- रुपये की ठगी करने वाला आरोपी CAF आरक्षक दुर्गेश चंद्रा गिरफ्तार ..

Published

on

सक्ती, डभरा पुलिस द्वारा एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी दुर्गेश चंद्रा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने स्वयं को मंत्रालय में प्रभावशाली संपर्क वाला बताते हुए फरियादी को छात्रावास अधीक्षक, मंत्रालय में सहायक ग्रेड-02, एवं चपरासी पदों पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर 12,40,000/- (बारह लाख चालीस हजार रुपए) की ठगी की थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दुर्गेश चंद्रा वर्तमान में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) में आरक्षक पद पर कार्यरत था, किंतु निलंबन की स्थिति में था। आरोपी ने सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले व्यक्ति को झूठे दस्तावेज और भरोसे के आधार पर लंबे समय तक भ्रमित कर धन की ठगी की।

डभरा थाना में आरोपी के विरुद्ध धारा 318 (4) बी.एन.एस. (धोखाधड़ी) का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।विवेचना दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चंद्रपुर डभरा श्रीमती अंजली गुप्ता (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी डभरा कमल किशोर महतो उप. निरीक्षक सी.एम. मालाकार, एवं उनकी टीम द्वारा की गई यह कार्रवाई सराहनीय रही।

इस कार्रवाई से आमजन में विश्वास बहाल हुआ है और डभरा पुलिस जनता से अपील करती है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं तथा किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़2 घंटे ago

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिल , छत्तीसगढ़ के...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..18 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..18 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending