Connect with us

खबर सक्ती ...

अघोरपीठ अभेद आश्रम, बोईरडीह में संतों का दिव्य संगम: कपालिक बाबा का आगमन, बाबा पुनीत शाही संग आध्यात्मिक संवाद ..

Published

on

दो महान संतों का एक साथ दर्शन कर आशीर्वाद पाना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य – उदय मधुकर ..

सक्ती, गुरुवार का दिन बोईरडीह स्थित अघोरपीठ अभेद आश्रम के लिए अत्यंत विशेष और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। पूज्य श्री कपालिक बाबा का आगमन पोड़ी-दल्हा से हुआ, जिनका आत्मीय स्वागत आश्रम प्रमुख बाबा पुनीत शाही ने किया। इस अवसर पर दोनों संतों का मिलन भक्तों के लिए दिव्य अनुभूति और ज्ञानवर्धक क्षणों से भरपूर रहा।

आश्रम के शांत और तपोमय वातावरण में आयोजित इस संत-संगम में दोनों गुरुओं ने मानव जीवन में सत्य, सेवा और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और इसी से समाज में समरसता और शांति का संचार होता है।

गुरुदर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त पहुंचे। सक्ती निवासी उदय मधुकर ने भावविभोर होकर कहा, दो महान संतों का एक साथ दर्शन कर आशीर्वाद पाना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है। डॉ. विजय लहरे ने इसे पुण्य का क्षण बताते हुए कहा कि, गुरुजनों का सान्निध्य आत्मा को शुद्ध करता है और उनके विचार समाज को संस्कारित करते हैं। राम भांठा-जैजैपुर से आए रामेश्वर जाटवर ने कहा, कपालिक बाबा और शाही बाबा से मिले ज्ञान ने हमें आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा दी है।

इस शुभ अवसर पर दोनों संतों ने आश्रम में उपस्थित भक्तों को आध्यात्मिक शिक्षा दी और जीवन के प्रत्येक मोड़ पर धर्म, सेवा और आत्मबोध के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

आपको बता दें कि अघोरपीठ अभेद आश्रम, बोईरडीह, जैजैपुर और हसौद के बीच स्थित है, जहाँ बाबा पुनीत शाही के नेतृत्व में ‘सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है’ की भावना को समर्पित होकर अनेक भक्त सेवा में लगे हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..6 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..7 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा1 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending