Connect with us

खबर सक्ती ...

नगर के राधाकृष्ण मंदिर में भाजपा की प्रोफेशनल मीट, मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े और सांसद कमलेश जांगड़े रहीं उपस्थित ..

Published

on

प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर केंद्रित रहा कार्यक्रम, जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा ,

‘सशक्त भारत, सुरक्षित भारत’ और ‘विकसित भारत’ की संकल्पना पर वक्ताओं ने रखे विचार ..

सक्ती, भारतीय जनता पार्टी सक्ती द्वारा नगर के प्रसिद्ध राधाकृष्ण मंदिर परिसर में “प्रोफेशनल मीट” का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में नगर के प्रबुद्ध वर्ग – वकील, शिक्षक, पत्रकार, समाजसेवी, डॉक्टर एवं व्यापारीगण – बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ सरकार की मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े मंचस्थ रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ने की।

अन्य प्रमुख अतिथियों में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल, किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह गबेल, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल, गगन जयपुरिया, जिला पंचायत सदस्य विद्या सिदार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष भूषण चंद्रा, अमृत लाल साहू, संजय रामचंद्र, जनपद अध्यक्ष कवि शरण वर्मा, समाजसेवी लक्ष्मी नारायण सोनी एवं अन्य गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने अपने वक्तव्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं – जनधन योजना, आवास योजना, महतारी वंदन योजना, आयुष्मान भारत, नल-जल योजना, शौचालय योजना आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने “संकल्प से सिद्धि अभियान” के अंतर्गत वृक्षारोपण व संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने की अपील की।

जांजगीर-चांपा लोकसभा की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने “सशक्त भारत, सुरक्षित भारत” विषय पर प्रकाश डालते हुए रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता की सराहना की। उन्होंने हाल ही में हुए ऑपरेशन “सिंदूर” का उदाहरण देते हुए देश की सैन्य क्षमता और निर्णायक नेतृत्व की प्रशंसा की।

समाजसेवी लक्ष्मी नारायण सोनी ने “विकसित भारत की संकल्पना और हमारी भूमिका” विषय पर बोलते हुए नागरिक कर्तव्यों, वसुधैव कुटुंबकम की भावना और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग पर बल दिया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं व्यापारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक नेतराम चंद्रा ने किया तथा आभार प्रदर्शन सह संयोजक सोनसाय देवांगन ने किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर अकलतरा ..51 मिनट ago

स्व. अनुराग सिंह (छोटू दादा) की जन्म जयंती पर रक्तदान एवं आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 60 यूनिट रक्तदान से मानवता का संदेश ..

वेलविशर फाउंडेशन की अनूठी पहल : स्व. अनुराग सिंह की स्मृति में 252 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तवीरों का हुआ...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

जिले मे उर्वरक वितरण व्यवस्था सुचारु, किसानों को मिल रहा पर्याप्त खाद ..

सक्ती, उप संचालक कृषि, जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार खरीफ वर्ष 2026 में किसानों को शासन की नई व्यवस्था...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक की कालाबाजारी पर बड़ी कार्यवाही, 82 बोरी खाद जब्त ..

बिना लाइसेंस भंडारण करने वालों पर प्रशासन सख्त, दस्तावेज नहीं दिखाने पर हुई कार्यवाही .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

फल दुकानों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, सड़े-गले फल जब्त कर किया नष्ट ..

3 दिवसीय विशेष अभियान में कार्रवाई तेज, लोगों का कहना— “सिर्फ खानापूर्ति नहीं, नियमित जांच जरूरी” .. सक्ती, जिले में...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

हसौद में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई : 9 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ महिला को किया गिरफ्तार, भेजा जेल ..

सक्ती, कलेक्टर सक्ती के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में अनुपयोगी सरकारी जमीनों का होगा कायाकल्प- तैयार होगी रिडेव्हलपमेंट कार्ययोजना ..

विभागों, निगम-मंडलों और बोर्ड की खाली जमीनों का होगा व्यवस्थित विकास, बनेगा डिजिटल लैंड बैंक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

मदिरा के अवैध परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाए: आबकारी मंत्री देवांगन ..

पड़ोसी राज्यों से आने वाली शराब पर लगेगी रोक, जांच चौकियों पर चलेगा विशेष अभियान .. रायपुर, प्रदेश के वाणिज्यिक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बिरला टायर्स के नए उत्पादों की लॉन्चिंग पर सक्ती में भव्य किसान सम्मेलन ..

एस एन टायर्स के आयोजन में जुटे जिलेभर के किसान और व्यवसायी, कंपनी अधिकारियों ने बताए नए टायरों के फीचर्स...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री साय की बड़ी पहल : नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ ..

छोटे शहरों को मिलेगा आधुनिक विकास मॉडल, 200 करोड़ की ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ शुरू , सक्ती सहित 32 नगरीय...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक ..

1 जून से कलेक्टर्स देंगे प्रतिदिन रिपोर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों और बड़े जलाशयों पर रखी जाएगी चौबीसों घंटे नजर .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending