खबर सक्ती ...
अवैध शराब के खिलाफ डभरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 40 पाव देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती, थाना डभरा पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसते हुए बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। मुखबिर की सूचना पर की गई त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी को 40 पाव देशी प्लेन शराब के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही, आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 15 जून 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में देशी शराब लेकर मोटरसाइकिल से ग्राम नवापारा डभरा की ओर जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक कमल किशोर महतो ने तत्काल टीम गठित कर बताए गए स्थान पर दबिश दी।
दबिश के दौरान आरोपी नरेंद्र कुमार बंजारे, पिता मोतीलाल बंजारे, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम मेढ़पाली, थाना डभरा को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 197/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कमल किशोर महतो के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक रमेश चंद्रा, आरक्षक शिव यादव, मिरिश साहू, सुरेंद्र सिडार एवं लक्ष्मी उरांव की अहम भूमिका रही।
डभरा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही इस प्रकार की कार्रवाइयों से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डभरा पुलिस द्वारा क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login