Connect with us

ख़बर रायपुर

भाषा का बदलता स्वरूप: संवाद से कटुता तक का सफर ..

Published

on

समाधान की राह: शुद्ध भाषा से संस्कारों की पुनर्स्थापना ..

विशेष लेख: लेखक एम बी बलवंत सिंह खन्ना ..

रायपुर, भारत, एक ऐसा देश जो अपनी सभ्यता, संस्कृति और संस्कारों के लिए विश्वविख्यात रहा है। यहाँ की मिट्टी से लेकर यहाँ की बोली तक में एक खास तरह की आत्मीयता, विनम्रता और मर्यादा झलकती थी। हम बचपन से सुनते आए हैं — वाणी में मधुरता होनी चाहिए, क्योंकि शब्दों में वह शक्ति होती है जो किसी को जोड़ भी सकती है और तोड़ भी सकती है।

लेकिन अफसोस की बात यह है कि आज वही वाणी, वही भाषा, जो कभी संवाद का सुंदर माध्यम थी, अब कटुता और बत्तमीजी की पहचान बनती जा रही है। समाज के हर वर्ग, हर आयु और हर संबंध में अपशब्दों और अशिष्ट भाषा का प्रयोग न केवल सामान्य हो गया है, बल्कि उसे ‘साहस’, ‘बेबाकी’ और ‘ट्रेंड’ का नाम देकर उचित भी ठहराया जाने लगा है।

भारत के विविध सांस्कृतिक भूगोल में बोली-बानी को हमेशा एक आभूषण की तरह देखा गया है। “पग-पग में बोली बदले , पग-पग में भोजन बदले और पग-पग में संस्कृति” — यह कहावत यूँ ही नहीं बनी थी। भारत विविधताओं का देश रहा है जहाँ हर क्षेत्र की भाषा वहाँ के मूल्यों को दर्शाती थी। मगर जैसे-जैसे वैश्वीकरण का प्रभाव बढ़ा, डिजिटल माध्यमों का वर्चस्व बढ़ा, वैसे-वैसे भाषा से शालीनता का रंग फीका होता गया।

आज सोशल मीडिया, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक, और विशेष रूप से ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर जो कंटेंट परोसा जा रहा है, उसमें अपशब्दों की भरमार है। वेब सीरीज हों या स्टैंड-अप कॉमेडी, फिल्मों के संवाद हों या वायरल वीडियो — कहीं भी भाषा की मर्यादा को लेकर कोई सोच या संकोच नहीं दिखता। दर्शकों को लुभाने के लिए निर्माताओं ने मान लिया है कि गालियाँ और अशिष्ट संवाद ही ‘रियलिज्म’ है, और दुर्भाग्यवश युवा पीढ़ी ने भी इसे आत्मसात कर लिया है।

यहाँ तक कि कई बार ऐसे कंटेंट को परिवार के साथ बैठकर देखना असंभव हो जाता है। बच्चों के सामने ऐसे दृश्य और संवाद चल रहे होते हैं जो न केवल उनके मन-मस्तिष्क पर असर डालते हैं, बल्कि उनके बोलचाल और व्यवहार में भी समाहित हो जाते हैं। वे सोचते हैं कि यही बोलने का तरीका है, यही आधुनिकता है, और यही पहचान है।

सबसे गंभीर बात यह है कि अब उम्र का भी कोई लिहाज नहीं रहा। पहले बड़े-बुजुर्गों के सामने बोलने से पहले बच्चे सोचते थे, अपनी वाणी को नियंत्रित करते थे, लेकिन अब वही बच्चे, किशोर और यहाँ तक कि युवा भी बड़ों के सामने ऊँची आवाज़ में बोलते हैं, अपशब्दों का उपयोग करते हैं, बहस करते हैं, और उसे ‘स्वाभाविक प्रतिक्रिया’ कहकर टाल देते हैं।


जो समाज कभी “बड़ों का सम्मान” और “माँ-बाप की आज्ञा” को सबसे बड़ा धर्म मानता था, वहाँ अब रिश्तों का आधार भी भाषा की मर्यादा से डगमगाने लगा है। पहले यदि कोई घर में गाली दे देता था, तो माँ डाँट देती थी — “ऐसी भाषा मत बोलो, घर में नहीं चलेगा।” अब वही माँ, बेटे की गाली को ‘समय का चलन’ मानकर नजरअंदाज कर देती है।

बच्चों से लेकर बड़ों तक, आज यह माना जाने लगा है कि गाली देना या अशिष्ट भाषा में बात करना ‘खुलापन’ है, एक ‘आत्मविश्वास’ है, जबकि वास्तविकता यह है कि यह आत्मसंयम की कमी है, और सामाजिक पतन की निशानी भी।

शब्दों की यह गिरावट केवल व्यक्तिगत मामला नहीं है, यह सामूहिक चेतना को प्रभावित करता है। जब समाज में भाषा की गरिमा कम होती है, तो उसके साथ ही रिश्तों में सौहार्द्र, विचारों में संयम और भावनाओं में कोमलता भी समाप्त होती जाती है। गाली केवल कानों को नहीं काटती, वह संस्कारों की जड़ को भी काट देती है।

समाज में यदि अपशब्दों और अशिष्टता को सामान्य मान लिया गया, तो आने वाली पीढ़ियाँ शुद्ध, मधुर और विनम्र भाषा को संग्रहालय की वस्तु समझेंगी। और तब वह दिन दूर नहीं जब “संस्कारों की भूमि” कहलाने वाला भारत, अशालीनता की छवि के साथ पहचाना जाएगा।

इस समस्या का समाधान भी हमारे ही हाथ में है। सबसे पहले हमें अपने परिवार से शुरुआत करनी होगी। घर के हर सदस्य को, विशेष रूप से बच्चों को, भाषा की मर्यादा का पाठ पढ़ाना होगा। “जो बोलोगे वही बनोगे” — यह बात केवल कहने भर की नहीं, जीने की बात है। विद्यालयों में संवाद की शुद्धता पर विशेष बल दिया जाना चाहिए। शिक्षकों को भी इस दिशा में सजग होना होगा।

सरकार और नीति-निर्माताओं को ओटीटी और सोशल मीडिया कंटेंट पर एक मर्यादित सेंसर व्यवस्था लागू करनी चाहिए। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मतलब यह नहीं कि हम अपनी संस्कृति और सामाजिक संतुलन को ताक पर रख दें। साथ ही, हमें अपने सामाजिक आयोजनों, उत्सवों और पारिवारिक बैठकों में भाषा की शुद्धता को प्रोत्साहन देना होगा।

यही वह समय है जब हमें ठहर कर सोचना चाहिए — कि हम किस दिशा में जा रहे हैं? क्या वाकई गाली देना, किसी को नीचा दिखाना, अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करना हमारी प्रगति का प्रतीक है? या फिर यह हमारे अंदर छिपे असंयम, क्रोध और विवेकहीनता की अभिव्यक्ति है?

वाणी का सम्मान ही समाज का सम्मान है। जब भाषा में मर्यादा होगी, तभी संवाद में सच्चा अर्थ होगा। एक बार फिर हमें अपने शब्दों से सच्चाई, करुणा और संयम का संदेश देना होगा।

“वद वाक्यं प्रियं सत्यं, वद वाक्यं हितं नृणाम्।”
(ऐसी वाणी बोलो जो प्रिय भी हो, सत्य भी हो और सबके हित में हो।)

समाज को यदि संस्कारों से जोड़ना है, तो पहले भाषा को संस्कारमय बनाना होगा। यही सच्चा जागरण होगा — और यही भविष्य की सुरक्षा भी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

अकवान चक्रवात का असर: सक्ती जिले में झमाझम बारिश, औसतन 30.1 मिमी वर्षा दर्ज ..

नया बाराद्वार तहसील में सर्वाधिक 53.6 मिमी बारिश, सक्ती में 41.9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड .. सक्ती, अकवान चक्रवात के प्रभाव...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर हरकत में आया जिला प्रशासन, कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को दिए सर्वेक्षण के निर्देश ..

जिले में एसडीएम, तहसीलदार और कृषि विभाग की टीमें खेतों में उतरकर लेंगी फसलों की स्थिति का जायजा , प्रभावित...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

नगरीय विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय-सीमा में पूरा करें सभी निर्माण : कलेक्टर जयश्री जैन ..

नालंदा परिसर, जल आवर्धन योजना और प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा, 5399 स्वीकृत आवासों में से 5182...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सकरेली कला में शिव महापुराण कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ..

कथा के तीसरे दिन पंडित नारायण दास महाराज ने सुनाई सती और भगवान शिव की दिव्य कथा , प्रतिकूल मौसम...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

अकवान चक्रवात को लेकर कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी ..

फसल क्षति होने पर 72 घंटे के भीतर दें सूचना .. सक्ती, अकवान चक्रवात के प्रभाव से संभावित असामयिक वर्षा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले, राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश ..

पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ने सभी कलेक्टरों को फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के दिए निर्देश , प्रभावित किसानों को आरबीसी 6-4...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह ..

रोबोटिक्स की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रायपुर के पराक्रम सिन्हा और मोहम्मद गौस अंसारी का चयन , राष्ट्रीय प्रतियोगिता में...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..2 दिन ago

महाराष्ट्र में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिकों को जिला प्रशासन ने कराया मुक्त ..

सोलापुर में गन्ना कटाई और ट्रक लोडिंग के नाम पर कराया जा रहा था काम, मजदूरी नहीं मिलने और मारपीट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending