Connect with us

खबर सक्ती ...

नकली खाद पर नकेल कसने छापामारी प्रारंभ ..

Published

on

खाद की कालाबाजारी व अधिक कीमत पर बेचने वालों पर होगी कार्यवाही ,

किसानों को उच्च गुणवत्ता बीज, खाद तथा कीटनाशक पहली प्राथमिकता ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन पर दिनांक 20 जून 2025 को किसानो को उच्च गुणवत्ता युक्त खाद, बीज व कीटनाशक उपलब्ध हो सके तथा जिले में नकली खाद निर्माण, खाद की कालाबाजारी व अधिक कीमत पर बेचने वाले व्यापारियों को रोक लगाने हेतु जिले स्तरीय टीम व विकासखण्ड स्तरीय टीम द्वारा सतत निगरानी किया जा रहा है।

खरीफ की फसल बुआई प्रारम्भ हो रही है, इसी अनुक्रम में कृषि विभाग के मुखिया शशांक शिंदे उप संचालक कृषि व उर्वरक निरीक्षक विकासखण्ड-मालखरौदा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी वतन जाधव व टीम के द्वारा मालखरौदा विकासखण्ड के फगुररम में संचालित फर्म नारायणी ट्रेडर्स के विक्रय स्थल पर औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें नारायणी ट्रेडर्स-फगुरम द्वारा उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश-1985 के तहत अनियमितता पायी गयी जिस कारण उर्वरक निरीक्षक द्वारा नारायणी ट्रेडर्स-फगुरम के विक्रय व उपलब्ध खाद को 21 दिवस के लिए विक्रय दर प्रतिबंध व कारण बताओ नोटिश जारी किया गया तथा फगुरम के ही योगेश कुमार अग्रवाल के द्वारा उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश-1985 के तहत उल्लंघन तथा अवैध भण्डारण के कारण लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही की गयी है, मालखरौदा विकासखण्ड के कुल 04 निजी उर्वरक व्यापारियों का निरीक्षण किया गया।

इसी कडी में विकासखण्ड जैजैपुर के 08 निजी उर्वरक व्यापारियों का औचक निरीक्षण किया गया तथा POS स्टॉक व भौतिक स्टॉक का सत्यापन किया गया साथ ही स्टॉक बुक, अधिक कीमत पर खाद का विक्रय न करें समझाइस दिया गया।

विकासखण्ड-सक्ती के नगर पंचायत बाराद्वार में संचालित फर्म जिंदल सेल्स के थोक अनुज्ञाप्ति में दर्शित विक्रय सह भण्डारण स्थल का औचक निरीक्षण किया गया जिसके तहत POS 84.90 में. टन प्रदर्शित स्टॉक व भौतिक स्टॉक में 424.15 में. टन POS मशीन में दर्शित मात्रा व विक्रय केन्द्र में पायी गयी अनियमितता जो कि उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश 1985 के खण्ड 8 (4), खण्ड 05, खण्ड 35 (1) (B) का उल्लंघन पाये जाने के कारण 07 दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु स्पष्टीकरण जारी किया गया है।

विकासखण्ड-डभरा द्वारा चार निजी उर्वरक व्यापारियों का औचक निरीक्षण किया गया तथा POS स्टॉक व भौतिक स्टॉक का सत्यापन किया गया साथ ही स्टॉक बुक, अधिक कीमत पर खाद का विकय न करें समझाइस दिया गया।

कृषि विभाग के उप संचालक शशांक शिंदे कृषि द्वारा किसानों को खरीफ हेतु उचित मूल्य पर खाद तथा उच्च गुणवत्तायुक्त खाद, बीज व कीटनाशक मिल सके इस हेतु विकासखण्डों में कार्यरत उर्वरक निरीक्षक/बीज निरीक्षक / कीटनाशी निरीक्षक को सतत् निजी व्यापारियों का निरीक्षण करने हेतु कहा गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

देवतुल्य जनता का आभार: एक वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने जताया विश्वास का सम्मान ..

महाशिवरात्रि पर नगरहित का संकल्प, अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने विकास कार्यों को बताया जनआशीर्वाद का परिणाम .. सक्ती, नगर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

15 फरवरी को सक्ती में निकलेगी भव्य शिव बारात, आयोजन समिति के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल के साथ पुलिस प्रशासन ने लिया तैयारियों का जायजा ..

एसपी प्रफुल्ल सिंह ठाकुर सहित अधिकारियों ने किया रूट निरीक्षण, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का दिया आश्वासन .. सक्ती, नगर में...

खबर अकलतरा ..2 दिन ago

600 से अधिक विद्यार्थियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, सेंट जेवियर्स स्कूल अकलतरा में वेल विशर फाउंडेशन का जागरूकता महाअभियान ..

स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, गुड टच–बैड टच और कैरियर मार्गदर्शन पर विशेष सत्र — वीर शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ संपन्न...

खबर कोरबा2 दिन ago

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को गरिमामयी विदाई, प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं ..

भावुक माहौल में हुआ फेयरवेल समारोह, कनिष्ठ विद्यार्थियों ने उपहार भेंट कर दी वरिष्ठों को विदाई .. कोरबा, जिले के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डोंगिया सुलोनी में तीन दिवसीय सुखद सत्संग संपन्न, राष्ट्रीय संत श्री असंग देव साहेब जी से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर ने लिया आशीर्वाद ..

भजन-कीर्तन से गूंजा डोंगिया सुलोनी, रामकुमार, गीता गबेल सहित गबेल परिवार के सहयोग से सफल हुआ अमृत कथा का आयोजन...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

पुरानी पेंशन, क्रमोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक सक्ती के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ..

सक्ती, प्रांतीय निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन सक्ती की ओर से कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सक्ती दिलीप...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

ग्राम नवापाराकला में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘जल अर्पण दिवस’, जल संरक्षण का लिया संकल्प ..

सक्ती, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) सक्ती के तत्वावधान में विकासखंड सक्ती अंतर्गत हर घर जल प्रमाणित ग्राम पंचायत नवापाराकला...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

शादी सीज़न को लेकर पुलिस और मैरिज पैलेस संचालकों की बैठक आयोजित ..

पार्किंग क्षमता अनुसार ही होगी बुकिंग, उल्लंघन पर कार्रवाई .. रायपुर, रायपुर में आगामी शादी सीज़न को लेकर पुलिस ने...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

बिलासपुर, कोरिया एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संशोधित गाइडलाइन दरें 13 फरवरी से लागू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को यह...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

युवा महापंचायत में गूंजा मनरेगा का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत बोले– गरीबों के अधिकारों पर प्रहार नहीं सहेंगे ..

रायपुर में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, मनरेगा बचाने की लड़ाई जारी रखने का ऐलान .. रायपुर, पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending