खबर सक्ती ...
मृत्यु उपरांत रामनारायण पटेल ने किया शरीर दान, मेडिकल कॉलेज को सौंपा गया पार्थिव शरीर ..

ग्राम किरारी के सरपंच संतोष कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में पूर्ण हुई शरीर दान प्रक्रिया, परिजनों की रही सहमति ..
सक्ती, ग्राम पंचायत किरारी, जनपद पंचायत डभरा के निवासी रामनारायण पटेल पिता उद्देशम पटेल का आज दोपहर 1:00 बजे निधन हो गया। उनकी अंतिम इच्छा एवं पूर्व में तैयार शरीर दान घोषणा पत्र (वसीयतनामा) के अनुरूप, उनका पार्थिव शरीर अध्ययन व शोध कार्य हेतु एनाटॉमी विभाग, चिकित्सा महाविद्यालय रायगढ़ को दान किया गया।
ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष कुमार अग्रवाल ने जानकारी दी कि शरीर दान की प्रक्रिया पूर्ण रूप से स्वेच्छा से की गई है तथा परिजनों द्वारा इस पर किसी भी प्रकार की आपत्ति नहीं जताई गई है। उन्होंने बताया कि यह प्रेरणादायक कार्य समाज के लिए एक मिसाल है, जिससे चिकित्सा शिक्षा में सहायता मिलेगी और अनेक छात्रों को लाभ होगा।

इस मौके पर ग्रामीणों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सामाजिक योगदान को याद किया।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..






















You must be logged in to post a comment Login