Connect with us

खबर रायगढ़

सुरक्षित सुबह” अभियान को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम में हुई अहम बैठक में सर्राफा, पेट्रोल पंप एसोसिएशन, एनजीओ प्रतिनिधियों हुये शामिल ..

Published

on

अभियान के तहत शहर सुरक्षा के लिए चौक-चौराहों पर सीसीटीवी लगाने पर बनी सहमति ..

रायगढ़, जिले में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे सीसीटीवी जागरूकता अभियान “सुरक्षित सुबह” के तहत आज पुलिस कंट्रोल रूम में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम ने की, जिसमें सर्राफा एसोसिएशन, पेट्रोल पंप एसोसिएशन, एनजीओ प्रतिनिधियों और शहर के प्रमुख गणमान्य नागरिकों की सक्रिय उपस्थिति रही।

बैठक में एएसपी मरकाम ने बताया कि हालिया श्याम मंदिर चोरी कांड में आरोपी की पहचान और ट्रैकिंग में सीसीटीवी कैमरे निर्णायक साबित हुए। इसी तरह पूर्व में हुई कई घटनाओं में भी फुटेज की सहायता से आरोपियों को पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि अधिकांश व्यापारियों और नागरिकों ने अपने प्रतिष्ठानों और घरों में कैमरे तो लगाए हैं, लेकिन “सुरक्षित सुबह” अभियान के तहत उनसे आग्रह किया गया है कि कम से कम एक कैमरे का फोकस सड़क या सार्वजनिक स्थान पर रखा जाए, ताकि अपराध पर निगरानी बढ़े और आरोपी ट्रेस किए जा सकें।

उन्होंने प्रतिष्ठित नागरिकों और संगठनों से शहर के प्रमुख चौक-चौराहों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने में सहभागिता की अपील की। इस पर व्यापारी संगठनों और लायंस क्लब के विभिन्न विंग्स ने अभियान का समर्थन करते हुए पुलिस को उन स्थानों की सूची देने की बात कही जहां अभी कैमरे नहीं लगे हैं। साथ ही आश्वस्त किया कि वे अपने स्तर पर व्यापारी संगठनों की बैठक लेकर न सिर्फ कैमरे लगवाएंगे, बल्कि उनके मेंटेनेंस की जिम्मेदारी भी स्वयं उठाएंगे।

इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा, कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल, शहर के गणमान्य नागरिक व व्यापारी बंधु तथा समाजसेवी ओम प्रकाश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, रामनिवास मोड़ा, राहुल सोनी, पुरुषोत्तम अग्रवाल, पवन अग्रवाल, अशोक सोनी, अनिल अग्रवाल, विक्रम, विनीत अग्रवाल, डेनिश मिंज, हरि शंकर, अरुण गोयल, कमलेश अग्रवाल, संजू अग्रवाल, श्रीमती अनिता कपूर, श्रीमती आशा बेरीवाल, डॉ. सविता साव, श्रीमती मनीषा वर्मा, श्रीमती विनय किरमोरे, श्रीमती आरती सिंह, श्रीमती गीता भारद्वाज, श्रीमती रितु श्रीवास्तव, मनीष गुप्ता, कमल शर्मा, श्याम पेट्रोल पंप व अपेक्स पेट्रोल पंप के संचालक सहित साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, आरक्षक धनंजय कश्यप, पुष्पेन्द्र जाटवर, लखेश्वर पुरसेठ, प्रमोद सागर मौजूद रहे।

पुलिस और नागरिकों की इस साझा पहल से रायगढ़ शहर और सुरक्षित होगा और अपराधियों के लिए कैमरों की निगरानी एक बड़ा अवरोध बनेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस ..

सक्ती, जिले के हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने थाना परिसर स्थित कार्यालयीन बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, दीपक बैज बोले— छात्रों के संघर्ष की जीत ..

रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत, अमित शाह के इस्तीफे और शिक्षा सुधार की...

खबर जांजगीर-चांपा ..17 घंटे ago

जिला चिकित्सालय में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि व नियुक्तियों की होगी जांच, अपर कलेक्टर को सौंपी जिम्मेदारी ..

27 जुलाई को राज्य स्तरीय जांच समिति भी करेगी मामले की जांच, अनियमितता मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..18 घंटे ago

डिजिटल अरेस्ट और खाता 2 घंटे में ब्लॉक, बोलने और मैसेज भेजने वाले होते हैं ठग ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, डिजिटल अरेस्ट ? क्या कोई आपको ऑनलाइन गिरफ्तार कर सकता है? जवाब नहीं। ‘डिजिटल अरेस्ट’ एक साइबर धोखाधड़ी है।...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..18 घंटे ago

बाइक से 30 लीटर अवैध महुआ शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार ..

जिला उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई, शराब व दोपहिया वाहन जब्त .. सारंगढ़–बिलाईगढ़, आबकारी आयुक्त पी. एस. एल्मा के निर्देशानुसार तथा...

खबर बिलासपुर18 घंटे ago

सर्पदंश राहत प्रकरणों में निर्दोष अधिकारियों के संरक्षण की मांग ..

प्रशासनिक सेवा संघ ने मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की जिला...

खबर बिलासपुर18 घंटे ago

निर्माणाधीन ‘अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम का संचालक खाद्य ने किया निरीक्षण ..

गुणवत्ता और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश, हितग्राहियों को मिलेगा पारदर्शी व त्वरित राशन वितरण का लाभ .....

खबर अकलतरा ..19 घंटे ago

परसाही (बाना) हाई स्कूल में कैरियर मार्गदर्शन व साइबर जागरूकता अभियान आयोजित ..

वेल विशर फाउंडेशन की पहल, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताए सफलता और साइबर सुरक्षा के मंत्र .. अकलतरा, शासकीय हाई...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

उद्यानिकी किसानों के लिए सुनहरा मौका: 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, प्राकृतिक आपदा से मिलेगी आर्थिक सुरक्षा ..

सक्ती, जिले के उद्यानिकी फसल उत्पादक किसानों के लिए पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत खरीफ मौसम की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending