खबर सक्ती ...
राष्ट्रीय राजमार्ग 49 के चौड़ीकरण को मिलेगी रफ्तार: सांसद कमलेश जांगड़े ने गडकरी से की मुलाक़ात ..

ट्रैफिक दबाव, दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए सुरक्षा उपायों की मांग ..
सक्ती, अकलतरा– जांजगीर– चांपा– सक्ती मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग-49) के विकास और सुरक्षा उपायों को लेकर जांजगीर लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की। उन्होंने इस अहम राजमार्ग पर दिन-ब-दिन बढ़ते भारी ट्रैफिक और दुर्घटनाओं की आशंका को लेकर गंभीर चिंता जताई।
सांसद जांगड़े ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बताया कि इस मार्ग पर विशेष रूप से भारी वाहनों की आवाजाही में वृद्धि से दुर्घटना की संभावनाएं बढ़ गई हैं। ऐसे में आम जनता की सुरक्षा के लिए कुछ आवश्यक कदम उठाना अत्यावश्यक है।
उन्होंने मार्ग की सुरक्षा के लिए निम्नलिखित सुझाव दिए:
ट्रैफिक नियंत्रण उपकरणों की स्थापना ,
स्पीड लिमिट संकेतक व चेतावनी बोर्ड ,
उच्च क्षमता वाली क्रेन और एंबुलेंस की तैनाती ,
सड़क डिवाइडर, स्पष्ट रोड मार्किंग ,
दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सीसीटीवी निगरानी प्रणाली ,
इसके अलावा, सांसद ने अकलतरा से रायगढ़ तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए इसे जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया।
इस मुलाक़ात से क्षेत्रवासियों को NH-49 पर सुरक्षित और सुगम यातायात की उम्मीद बंधी है।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login