Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में अवैध चखना सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई, आबकारी विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने दी दबिश ..

Published

on

सार्वजनिक स्थल पर शराब पिलाना पड़ा महंगा, संचालकों सहित पीने वालों पर भी दर्ज हुए प्रकरण ..

सक्ती, नगर में सार्वजनिक स्थानों पर मदिरा सेवन को बढ़ावा देने वाले अवैध चखना सेंटर अब प्रशासन की निगाह में आ गए हैं। सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी विभाग और नगर पालिका सक्ती की संयुक्त टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित चखना सेंटरों पर छापा मारा।

इस अभियान में नगर पालिका सक्ती के उप अभियंता तारकेश्वर नायक एवं स्टाफ के अन्य सदस्यों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। कार्रवाई के दौरान यह स्पष्ट पाया गया कि कुछ चखना सेंटरों द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर मदिरा पान की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही थी, जो कि पूरी तरह अवैध और कानून के विरुद्ध है।

टीम ने मौके पर मदिरा सेवन कर रहे व्यक्तियों को पकड़कर उनके विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया, वहीं चखना सेंटर संचालकों पर भी कानूनी शिकंजा कसा गया। उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि भविष्य में यदि इस प्रकार की गतिविधि दोहराई गई, तो कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से नगर के अवैध चखना कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कड़े अभियान से ही सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ती शराबखोरी और उससे जुड़ी सामाजिक अव्यवस्थाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने यह स्पष्ट किया है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि नगर में शांति, स्वच्छता और सामाजिक अनुशासन कायम रह सके।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अकवान चक्रवात का असर: सक्ती जिले में झमाझम बारिश, औसतन 30.1 मिमी वर्षा दर्ज ..

नया बाराद्वार तहसील में सर्वाधिक 53.6 मिमी बारिश, सक्ती में 41.9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड .. सक्ती, अकवान चक्रवात के प्रभाव...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर हरकत में आया जिला प्रशासन, कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को दिए सर्वेक्षण के निर्देश ..

जिले में एसडीएम, तहसीलदार और कृषि विभाग की टीमें खेतों में उतरकर लेंगी फसलों की स्थिति का जायजा , प्रभावित...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

नगरीय विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय-सीमा में पूरा करें सभी निर्माण : कलेक्टर जयश्री जैन ..

नालंदा परिसर, जल आवर्धन योजना और प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा, 5399 स्वीकृत आवासों में से 5182...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सकरेली कला में शिव महापुराण कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ..

कथा के तीसरे दिन पंडित नारायण दास महाराज ने सुनाई सती और भगवान शिव की दिव्य कथा , प्रतिकूल मौसम...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

अकवान चक्रवात को लेकर कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी ..

फसल क्षति होने पर 72 घंटे के भीतर दें सूचना .. सक्ती, अकवान चक्रवात के प्रभाव से संभावित असामयिक वर्षा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले, राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश ..

पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ने सभी कलेक्टरों को फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के दिए निर्देश , प्रभावित किसानों को आरबीसी 6-4...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह ..

रोबोटिक्स की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रायपुर के पराक्रम सिन्हा और मोहम्मद गौस अंसारी का चयन , राष्ट्रीय प्रतियोगिता में...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..2 दिन ago

महाराष्ट्र में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिकों को जिला प्रशासन ने कराया मुक्त ..

सोलापुर में गन्ना कटाई और ट्रक लोडिंग के नाम पर कराया जा रहा था काम, मजदूरी नहीं मिलने और मारपीट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending