Connect with us

खबर सक्ती ...

नगर निरीक्षक लखन लाल पटेल ने चैनल गाटर चोरी कांड का किया खुलासा ..

Published

on

सक्ती पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल ..

आरोपी से चोरी की सामग्री सहित मोटरसाइकिल की जब्त ..

सक्ती, थाना सक्ती पुलिस ने निर्माण कार्य में उपयोग होने वाले चैनल गाटर की चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई सामग्री बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों के पास से कुल 5 नग लोहे के चैनल गाटर (कीमत लगभग ₹2400) एवं घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी प्रमोद कुमार चौहान निवासी सराईपाली, पोरथा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने मकान निर्माण के लिए कुल 35 नग चैनल गाटर (कुल कीमत ₹65,450) खरीदे थे, जिन्हें मुरली तंबोली निवासी गायत्री मंदिर रोड, सक्ती के निर्माणाधीन मकान के छत पर रखा गया था। दिनांक 5 अगस्त 2025 को जांच करने पर यह पाया गया कि सभी चैनल गाटर चोरी हो गए हैं।

पुलिस ने प्रकरण में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया और बताया कि चोरी किए गए गाटर को एक घुमंतु कबाड़ी को बेच दिया था तथा प्राप्त राशि खर्च कर दी।

गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:

(1) दुर्गेश बरेठ, पिता सुरज बरेठ, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11, गायत्री मंदिर, सक्ती,

(2) शिवा सोनी, पिता श्रवण कुमार सोनी, उम्र 22 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 16, राजा पारा, सक्ती,

(3) पुष्पेन्द्र शर्मा, पिता दया किशन शर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 13, बैगापारा, सक्ती,

आरोपियों की निशानदेही पर 5 नग चैनल गाटर तथा एक मोटरसाइकिल (हीरो एचएफ डीलक्स, नंबर CG 11 B 5060) बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में सउनि राजेश यादव, प्रआर संजीव शर्मा, आरक्षक महासिंह सिदार एवं थाना सक्ती की टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़53 मिनट ago

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिल , छत्तीसगढ़ के...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..17 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..18 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending