Connect with us

खबर रायगढ़

पुलिस अधीक्षक ने ली मासिक अपराध समीक्षा बैठक ..

Published

on

उत्कृष्ट कार्य के लिए आरक्षकों को किया सम्मानित ..

रायगढ़, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने आज जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की, जिसमें जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के प्रारंभ में पुलिस अधीक्षक ने विगत माह की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि श्याम मंदिर और होंडा शोरूम में हुई बड़ी चोरियों का सफल खुलासा, “मुस्कान अभियान” के तहत नाबालिग व गुम इंसानों की सफल तलाश, घरघोड़ा क्षेत्र में हत्या के मामले की त्वरित जांच, खरसिया क्षेत्र में चोरी के मामलों का पर्दाफाश तथा कोतवाली सहित अन्य थानों द्वारा पॉक्सो प्रकरणों में की गई त्वरित कार्रवाई अहम रही।

बैठक में “सुरक्षित सुबह” अभियान की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि केवल नए सीसीटीवी कैमरे लगाने पर जोर न देकर पहले से लगे कैमरों में से कम-से-कम एक कैमरे का फोकस सड़क की ओर करने के लिए व्यापारियों और नागरिकों को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि कई सामाजिक संस्थाएं और व्यापारीगण इस अभियान में जुड़ने को इच्छुक हैं, अतः प्रमुख स्थानों पर उनके सहयोग से कैमरे स्थापित किए जाएं।

उन्होंने आगामी माह जिलेभर में मादक पदार्थों के विरुद्ध और प्रभावी तथा व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि केवल शराब और गांजा ही नहीं, बल्कि प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री और खरीद पर भी विशेष फोकस किया जाए।

बैठक में 90 दिवस से अधिक समय से लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई। थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों को ऐसे प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। लंबित मर्ग एवं शिकायतों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने, कोटवारों की नियमित बैठकें लेकर उन्हें प्रोत्साहित करने, गांजा नष्टीकरण की प्रक्रिया पूरी करने तथा लंबित जवाब,दावाओं को प्राथमिकता से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने राजपत्रित अधिकारियों को आकस्मिक निरीक्षण नियमित रूप से करने और अच्छे कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों के नाम सम्मान के लिए प्रस्तावित करने तथा लापरवाह कर्मियों को परेड पर तलब करने के भी निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। थाना कोतवाली के आरक्षक लोमेश सिंह राजपूत और प्रदीप मिंज को ओडिशा (झारसुगुड़ा) से मारपीट के आरोपी की गिरफ्तारी, जूटमिल थाना के प्रधान आरक्षक वीरेंद्र भगत, आरक्षक परमानंद पटेल और महिला आरक्षक आशा सिदार को 17 वर्षीय बालिका को जबलपुर (मध्यप्रदेश) से दस्तयाब करने, प्रधान आरक्षक मोहम्मद दिलदार कुरेशी और आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ को हीरो होंडा शोरूम से नगदी की शत-प्रतिशत बरामदगी, तमनार थाना के प्रधान आरक्षक बनारसी लाल सिदार और हेमंत पात्रे को उड़ीसा से गुम महिला की दस्तयाबी, घरघोड़ा थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में 3 घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी में सराहनीय भूमिका निभाने वाले प्रधान आरक्षक पारसमणी बेहरा और आरक्षक हरीश पटेल, तथा कापू थाना क्षेत्र की गुम बालिका को झारखंड से बरामद कर लाने में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रधान आरक्षक मनोज सिंह, आरक्षक संजीव पटेल एवं विक्रांत भगत को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

बैठक में एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, नवपदस्थ सीएसपी मयंक मिश्रा, एसडीओपी खरसिया/सायबर सेल अनिल विश्वकर्मा, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी, ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह तथा सभी थाना, चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सुशासन तिहार 2026: अवकाश पर रोक, 01 मई से 10 जून तक बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर सख्त प्रतिबंध ..

जन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए सख्ती: सुशासन तिहार में अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे मुख्यालय में मौजूद .. सक्ती, राज्य शासन...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सक्ती में सट्टा पर कार्रवाई, एक गिरफ्तारी… पर बड़े नेटवर्क पर खामोशी—जांच पर उठे सवाल ..

सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा या सिर्फ औपचारिकता? मोबाइल डेटा से खुल सकते हैं बड़े नाम, बड़े नामों तक...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

हरदा-परसदा में आबकारी की बड़ी कार्रवाई: 7.2 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती में अवैध शराब कारोबार पर वार: रात्रि गश्त में शराब तस्कर पकड़ा, भेजा गया जेल .. आशीष उप्पल की...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा कर गांव के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण , मुख्यमंत्री पंचायती...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

आंगनबाड़ी संचालन समय में बदलाव: बच्चों की उपस्थिति सुबह 7 से 9 बजे तक सीमित , बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि,...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी – आयुक्त रजत बंसल ..

जनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें , परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के बुढ़हनपुर-नंदौरखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: आशीष उप्पल के नेतृत्व में 25 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील ..

सूचना प्रौद्योगिकी पर सूचना विज्ञान अधिकारियों की कार्यशाला सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

पूर्व सेवा गणना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षकों की पुरानी पेंशन का रास्ता साफ, राज्य सरकार की अपील खारिज ..

बिलासपुर, हाईकोर्ट से शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोर्ट ने पूर्व सेवा गणना को लेकर...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद ..

आयुष्मान कार्ड से लाखों का मुफ्त इलाज, पुनर्वासित युवाओं में दिखा उत्साह .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending