Connect with us

खबर रायगढ़

जन्माष्टमी मेला की तैयारी को लेकर पुलिस नियंत्रण कक्ष में बैठक, सुरक्षा और यातायात पर विशेष जोर ..

Published

on

रायगढ़, पुलिस नियंत्रण कक्ष रायगढ़ में आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम की अध्यक्षता में जन्माष्टमी पर्व और मेला आयोजन की तैयारियों को लेकर मेला संचालकों, स्थानीय व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें आयोजन समिति के सदस्यों ने अपने सुझाव और विचार प्रस्तुत किए।

अधिकारियों ने बताया कि जन्माष्टमी और मेला अवधि में भीड़ को देखते हुए वाहनों के डायवर्ट, पार्किंग व्यवस्था और अतिरिक्त प्रकाश की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यातायात को सुचारू रखने के लिए पार्किंग प्लान और मार्ग व्यवस्था को पहले से तय किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों और मेला आयोजकों ने 15 अगस्त और जन्माष्टमी के दौरान मेले का समय बढ़ाने और मार्ग पर अतिरिक्त रोशनी लगाने का आग्रह किया, जिस पर अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए जाएंगे और पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होगा।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, एसडीएम रायगढ़ महेश शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक साइबर सेल अनिल विश्वकर्मा, उपायुक्त नगर निगम सुतीक्षण यादव, तहसीलदार शिव कुमार डनसेना, नगर निरीक्षक सुखनंदन पटेल, प्रशांत राव, मोहन भारद्वाज, अमित शुक्ला, नायब तहसीलदार रायगढ़, स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम शिवकुमार यादव, विद्युत विभाग के सहायक यांत्रिक योगेश मेहर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जनप्रतिनिधियों और मेला संचालकों में सुरेश गोयल, शेख सलीम नियारिया, दीपक पांडे, शेख तमन्ना (संचालक फन वर्ल्ड), मुकेश मेहता (संचालक सावित्री नगर मेला), कमाल आलम, सुजीत लहरे, आशीष यादव, जिमी अग्रवाल, निकुंज, विकास शर्मा, आनंद गर्ग, सुरेंद्र पाल, संजय जगवानी, चक्रधर पटेल, सुनील कुमार, सचिन अग्रवाल, मोहम्मद फिरोज, दीपक मित्तल और सौरभ अग्रवाल मौजूद रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा3 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़3 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending