खबर सक्ती ...
NH-49 स्थित दुर्गेश ढाबा में आबकारी विभाग की छापेमारी, अवैध शराब जब्त ..

सक्ती में अवैध शराब परोसते ढाबा संचालक गिरफ्तार, 7.57 लीटर मदिरा बरामद ..
सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश व प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी नितिन शुक्ला के मार्गदर्शन में आज आबकारी विभाग सक्ती द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग 49 स्थित दुर्गेश ढाबा में अवैध रूप से शराब परोसने की सूचना पर आबकारी विभाग ने दबिश देकर ढाबा संचालक को गिरफ्तार किया।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुर्गेश ढाबा में शराब परोसी जा रही है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्होंने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। जांच के दौरान काउंटर में छिपाकर रखे गए 24 नग देशी प्लेन पाव और फ्रिज में छिपाकर रखे 5 नग थंडरबोल्ट बीयर बरामद किए गए। कुल जप्त शराब की मात्रा 7.57 लीटर पाई गई।
गिरफ्तार ढाबा संचालक बैशाखू यादव के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रघुनाथ पैकरा, गोपाल सिंह डनसेना, विष्णु कौशिक, भारती यादव, एवं परस राम कहरा का सराहनीय योगदान रहा।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login