Connect with us

खबर सक्ती ...

अग्रणी बैंक द्वारा ई-केवाईसी शिविर का हुआ आयोजन ..

Published

on

सक्ती, भारतीय स्टेट बैंक तथा अग्रणी बैंक द्वारा सक्ती जिले के नन्दौर खुर्द ग्राम पंचायत में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मे भारतीय स्टेट बैंक सक्ती, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक सक्ती, पंजाब नेशनल बैंक सक्ती, बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा सक्ती ने भाग लिया।

भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग के निर्देशों के अनुसार, 01 जुलाई, 2025 से 30 सितंबर, 2025 तक ग्राम पंचायत स्तर पर वित्तीय समावेशन योजनाओं की संतृप्ति सुनिश्चित करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरु किया गया है। जिसमे जिला प्रशासन के सहयोग से बैंकों द्वारा जिले के सभी 321 ग्राम पंचायतों में कैप कर आयोजन किया जा रहा है। कैंप में जनधन एवं सभी निष्क्रिय खातों में केवायसी, जनधन खाता खोलना, सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई, जेजेबीवाई) अटल पेंशन योजना का कार्य किया जाना है। गौरतलब है कि वित्तीय सेवा विभाग भारत सरकार एवं भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशों के अनुसार बैंक खाते का पुनः केवाईसी समय-समय पर किया जाता है जिससे खाताधारक सुचारु रूप से अपने खाते का संचालन जारी रख सकें।

भारतीय रिज़र्व बैंक, रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय के महाप्रबंधक मनीष पाराशर एवं सहायक महाप्रबंधक दीपेश तिवारी ने इस शिविर का दौरा किया और अभियान के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बैंक अधिकारियों एवं लाभार्थियों से संवाद कर वित्तीय समावेशन के महत्त्व पर प्रकाश डाला।

शिविर में भारतीय रिज़र्व बैंक, एकीकृत ऑम्ब्ड्स्मैन योजना 2021, निष्क्रिय खाते, डिजिटल धोखाधड़ी, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना एवं शासकीय ऋण योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। अग्रणी शाखा प्रबन्धक से प्राप्त सूचना के अनुसार इस शिविर के दौरान 175 जनधन खातों की पुनः केवाईसी की गई साथ ही 28 नए जनधन खाते, 35 प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, 20 जीवन ज्योति बीमा योजना, 12 अटल पेंशन योजना खाते खोले गए। अग्रणी जिला प्रबंधक मनोज कुमार वर्मा ने क्षे़त्र के सभी जनधन खाता धारियों से अपने निष्क्रिय खातों का पुनः केवाईसी कराने का अपील करते हूए आभार व्यक्त किया।

शिविर में जनपद पंचायत सक्ती सीईओ श्रीमती प्रीति पवार, अग्रणी बैंक कार्यालय प्रबंधक मनोज कुमार वर्मा, भारतीय स्टेट बैंक के आर.एम आदर्श श्रीवास्तव, पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल हेड दिव्यरंजन नायक, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के आर. एम आशीष कुमार सिंह, भारतीय स्टेट बैंक सक्ती के मुख्य शाखा प्रबंधक रॉकी गोयल एवं सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं स्टाफ उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..5 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..5 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा1 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending