खबर सक्ती ...
स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के फाइनल रिहर्सल का हुआ आयोजन ..

स्वतंत्रता दिवस पर सांसद जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े जिला मुख्यालय में करेंगी ध्वजारोहण ..
सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सक्ती जिले के कलेक्ट्रेट परिसर के निकट स्थित जेठा मैदान में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह की तैयारी के लिए आज अंतिम रिहर्सल आयोजित किया गया। रिहर्सल के दौरान मुख्य अतिथि बने डिप्टी कलेक्टर विनय कुमार कश्यप ने ध्वजारोहण किया। फाइनल रिहर्सल में मुख्य अतिथि का आगमन, स्वागत, ध्वजारोहण, परेड सलामी, मार्च पास्ट, मुख्य अतिथि द्वारा परेड कमांडरों से परिचय, पुरस्कार वितरण आदि का रिहर्सल किया गया। उल्लेखनीय है कि सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की मुख्य अतिथि होंगी तथा ध्वजारोहण करेंगी।


कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमामय प्रस्तुति के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करते हुवे व्यवस्थित बैठक व्यवस्था, साउंड सिस्टम, बेरिकेटिंग, पेयजल, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओ को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, एसडीएम सक्ती अरुण सोम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login