खबर सक्ती ...
सक्ती में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह जेठा मैदान में होगा आयोजित ..

सांसद कमलेश जांगड़े करेंगी ध्वजारोहण और परेड का निरीक्षण ,
सांस्कृतिक कार्यक्रम, मार्चपास्ट और पुरस्कार वितरण से सजेगा आयोजन ..
सक्ती, स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह 15 अगस्त 2025 को जिला मुख्यालय सक्ती में धूमधाम से मनाया जाएगा। यह आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर के निकट स्थित जेठा मैदान में होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े शामिल होंगी और ध्वजारोहण करेंगी।

समारोह का शुभारंभ प्रातः 8:59 बजे मुख्य अतिथि के आगमन के साथ होगा। प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान, 9:06 बजे परेड निरीक्षण, 9:10 बजे मुख्यमंत्री का संदेश वाचन, 9:42 बजे मार्चपास्ट, 9:57 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों से भेंट, 10:05 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम और 11:05 बजे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों, संस्थाओं और आम नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। समारोह में देशभक्ति के गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और परेड के आकर्षक प्रदर्शन कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..






















You must be logged in to post a comment Login