खबर अकलतरा ..
“एक राखी वीर जवानों के नाम” कार्यक्रम में विजयी बच्चों का हुआ सम्मान ..

वेल विशर फाउंडेशन के प्रयास से गूँजा राष्ट्रप्रेम, बच्चों के जज़्बे को मिली सराहना ..
अकलतरा, वेल विशर फाउंडेशन द्वारा आयोजित “एक राखी वीर जवानों के नाम” कार्यक्रम में विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भूतपूर्व सैनिक रोहित सारथी, नगर पालिका अध्यक्ष एवं नगर की पहली महिला अध्यक्ष दीप्ति रोहित सारथी, समाजसेवी मोनू नामदेव, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सत्य नारायण तथा डीसी कोचिंग के संचालक दुलेचंद साहू उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भूतपूर्व सैनिक रोहित सारथी ने कहा कि वेल विशर फाउंडेशन का यह प्रयास सैनिकों के आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला और बच्चों में राष्ट्रप्रेम जगाने वाला है। नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति रोहित सारथी ने कहा कि फाउंडेशन हमेशा समाज के हर वर्ग के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रही है। समाजसेवी मोनू नामदेव ने फाउंडेशन के सभी सदस्यों को आगे भी समाजहित में इसी प्रकार कार्य करने की शुभकामनाएं दी।

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सत्य नारायण और डीसी कोचिंग के दुलेचंद साहू ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने किया और आभार प्रदर्शन सचिव चिराग शर्मा ने किया।

इस अवसर पर फाउंडेशन के पदाधिकारी – अध्यक्ष अविनाश सिंह, सचिव चिराग शर्मा, कोषाध्यक्ष श्रीमती रंजना सिंह, सदस्य दीपक साहू, मोहन कश्यप, श्रीपाल सिंह बैस, सतीश मानिकपुरी, सौरभ सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विजयी छात्र-छात्राएं –
फर्स्ट स्टेप इंग्लिश मीडियम स्कूल जांजगीर – रश्मि लदेर, सेजल श्रीवास।
शास. पू. मा. शाला संजयनगर नरियरा – काजल निर्मलकर, ओमकार निर्मलकर।
महावीर बाल संस्कार अकलतरा – रिद्धि जैन, त्रिशाला सूर्यवंशी।
पी.सी. पब्लिक स्कूल पकरिया – आकांक्षा यादव, गरिमा सिंह।
शास. मा. हायर सेकेंडरी स्कूल कटनई – रोशनी, प्रियंका।
सेट सेवियर्स स्कूल अकलतरा – आर्वी साहू, तनुश्री साहू।
स्वामी आत्मानंद स्कूल अकलतरा – अलिफा फातिमा, सौम्या सिंह।
अघोर विद्यापीठ पोड़ी दलहा – लीना साहू, ज्योति श्रीवास।
सरस्वती शिशु मंदिर नरियरा – प्रियंका विश्वकर्मा।
दिव्य शक्ति मॉर्डन स्कूल नरियरा – हिमांशी धीवर, श्रेया पाटले।
अन्य विजेताओं में यशवी दोषी सहित कई छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
























You must be logged in to post a comment Login