खबर सक्ती ...
एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल छठवें दिन भी जारी, संविदा प्रथा का पुतला दहन ..

कर्मचारियों ने भरी हुंकार – “हक़ की लड़ाई जारी रहेगी” ,
सरकार के खिलाफ एनएचएम कर्मियों का मोर्चा, जनता को भी संघर्ष से कराया अवगत ..
सक्ती, जिले के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर अडिग हैं। शनिवार को आंदोलन का छठवां दिन रहा। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार की उपेक्षा के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की और संविदा प्रथा का पुतला दहन कर कड़ा विरोध दर्ज कराया।
हड़तालरत कर्मचारियों ने कहा कि वर्षों से सरकार केवल आश्वासन देती आई है लेकिन ठोस कदम नहीं उठाए गए। नियमितिकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन, स्थायी सेवा नियमावली, सामाजिक सुरक्षा और पदोन्नति जैसे मुद्दों पर लगातार अनदेखी की जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि वे जनता की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए हर परिस्थिति में समर्पित रहते हैं, लेकिन सरकार उनकी जायज़ मांगों पर संवेदनशील नहीं दिख रही।

शनिवार को प्रदर्शन के बाद सभी कर्मचारी रैली के रूप में सड़कों पर उतरे। गीतों और नारों के माध्यम से उन्होंने न सिर्फ सरकार को अपने वादाख़िलाफ़ी की याद दिलाई, बल्कि आम जनता को भी इस संघर्ष से अवगत कराया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह लड़ाई केवल कर्मचारियों की नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए भी है।


कर्मचारियों ने एक स्वर में हुंकार भरते हुए कहा – “वादाख़िलाफ़ी बर्दाश्त नहीं, हक़ की लड़ाई जारी रहेगी।” उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा।
जिलेभर में हड़ताल के कारण कई स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी स्वास्थ्य केंद्रों तक कार्य प्रभावित होने से मरीजों को दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके, कर्मचारियों का साफ कहना है कि यह संघर्ष मजबूरी में है और जब तक न्याय नहीं मिलता, वे पीछे नहीं हटेंगे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..






















You must be logged in to post a comment Login