Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती नगर को आदर्श स्वरूप देने के लिए, नपा. अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने रखी 2 करोड़ 76 लाख की मांग ..

Published

on

पांच बड़े प्रोजेक्टों पर फोकस, तालाब सौंदर्यीकरण से लेकर आंगनबाड़ी भवन तक प्रस्ताव ,

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने आश्वासन दिया जल्द होगी कार्रवाई ..

सक्ती, नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने नगर विकास के लिए कुल 2 करोड़ 76 लाख रुपये की मांग केंद्रीय राज्य मंत्री आवास एवं शहरी विकास तोखन साहू के समक्ष रखी। अवसर था जांजगीर लोकसभा की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के निवास पर मंत्री साहू के आगमन का, जहां अध्यक्ष अग्रवाल ने सांसद जांगड़े के साथ मिलकर नगर की आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की।

अध्यक्ष अग्रवाल ने बताया कि सक्ती नगर को आधुनिक स्वरूप देने और जनसुविधाओं में विस्तार के लिए पांच प्रमुख कार्यों को प्राथमिकता सूची में रखा गया है। इसमें वार्ड क्रमांक 05 स्थित पूरेन्हा तालाब का सौंदर्याकरण कार्य (50 लाख रुपये), आदिवासी समाज हेतु रानी दुर्गावती की मूर्ति स्थापना एवं चौक निर्माण (25 लाख रुपये), वार्ड क्रमांक 06 के नए तालाब का सौंदर्गीकरण (35 लाख रुपये), विभिन्न वार्डों में आठ आंगनबाड़ी भवन निर्माण (96 लाख रुपये) तथा दर्री तालाब (महामाया मंदिर) परिसर में बाउंड्रीवाल निर्माण व सड़क चौड़ीकरण (70 लाख रुपये) शामिल हैं।

अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि इन कार्यों से नगर में न केवल बुनियादी ढांचे का विकास होगा बल्कि नगर की सांस्कृतिक पहचान और सौंदर्यीकरण को भी नई दिशा मिलेगी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से इन परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृत करने का अनुरोध किया।

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने प्रस्तावों को सकारात्मक रूप से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने भी नगर के विकास कार्यों के लिए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा – हमारा लक्ष्य है कि सक्ती नगर को सुविधाओं और सौंदर्य के मामले में एक आदर्श नगर के रूप में विकसित किया जाए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस ..

सक्ती, जिले के हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने थाना परिसर स्थित कार्यालयीन बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, दीपक बैज बोले— छात्रों के संघर्ष की जीत ..

रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत, अमित शाह के इस्तीफे और शिक्षा सुधार की...

खबर जांजगीर-चांपा ..20 घंटे ago

जिला चिकित्सालय में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि व नियुक्तियों की होगी जांच, अपर कलेक्टर को सौंपी जिम्मेदारी ..

27 जुलाई को राज्य स्तरीय जांच समिति भी करेगी मामले की जांच, अनियमितता मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..20 घंटे ago

डिजिटल अरेस्ट और खाता 2 घंटे में ब्लॉक, बोलने और मैसेज भेजने वाले होते हैं ठग ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, डिजिटल अरेस्ट ? क्या कोई आपको ऑनलाइन गिरफ्तार कर सकता है? जवाब नहीं। ‘डिजिटल अरेस्ट’ एक साइबर धोखाधड़ी है।...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..21 घंटे ago

बाइक से 30 लीटर अवैध महुआ शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार ..

जिला उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई, शराब व दोपहिया वाहन जब्त .. सारंगढ़–बिलाईगढ़, आबकारी आयुक्त पी. एस. एल्मा के निर्देशानुसार तथा...

खबर बिलासपुर21 घंटे ago

सर्पदंश राहत प्रकरणों में निर्दोष अधिकारियों के संरक्षण की मांग ..

प्रशासनिक सेवा संघ ने मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की जिला...

खबर बिलासपुर21 घंटे ago

निर्माणाधीन ‘अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम का संचालक खाद्य ने किया निरीक्षण ..

गुणवत्ता और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश, हितग्राहियों को मिलेगा पारदर्शी व त्वरित राशन वितरण का लाभ .....

खबर अकलतरा ..22 घंटे ago

परसाही (बाना) हाई स्कूल में कैरियर मार्गदर्शन व साइबर जागरूकता अभियान आयोजित ..

वेल विशर फाउंडेशन की पहल, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताए सफलता और साइबर सुरक्षा के मंत्र .. अकलतरा, शासकीय हाई...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

उद्यानिकी किसानों के लिए सुनहरा मौका: 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, प्राकृतिक आपदा से मिलेगी आर्थिक सुरक्षा ..

सक्ती, जिले के उद्यानिकी फसल उत्पादक किसानों के लिए पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत खरीफ मौसम की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending