Connect with us

खबर रायगढ़

पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गुम बालिका को किया बरामद, आरोपी युवक को पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल ..

Published

on

रायगढ़, पुसौर पुलिस ने गुम बालिका मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर गुम हुई किशोर बालिका को बरामद कर लिया है। पुलिस ने बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने और शारीरिक संबंध स्थापित करने वाले युवक को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 अगस्त को थाना पुसौर में परिजनों ने नाबालिग बालिका के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया था कि 25 अगस्त को वह घर से बिना बताए कहीं चली गई। रिपोर्ट पर थाना पुसौर में धारा 137(2) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी पर अपराध पंजीबद्ध किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक राम किंकर यादव ने त्वरित जांच शुरू की। बालिका के संबंध में मिली जानकारी पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 27 अगस्त को उसे सकुशल बरामद कर दस्तयाब किया। महिला पुलिस अधिकारी द्वारा कराए गए कथन में बालिका ने बताया कि उसका परिचय गेरवानी प्लांट में काम करने वाले विनय चौहान उर्फ बुधनाथ (24 वर्ष) से मार्च माह में हुआ था। जब वह परिवारजनों के साथ गेरवानी गई थी बाद में दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत और चैटिंग होने लगी।

25 अगस्त को विनय ने उसे गेरवानी बुलाया और जब वह घर से दुकान जाने का बहाना बनाकर निकली, तो युवक मोटरसाइकिल से उसे अपने साथ ले गया। जहां उसके साथ जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाया।

पुलिस ने बालिका को दस्तयाब कर बालिका के कथन, मेडिकल रिपोर्ट अनुसार आरोपी बुधनाथ उर्फ विनय चौहान आ० ललितराम चौहान उम्र 24 वर्ष सा. कोकियाखार थाना बागबहार जिला जशपुरनगर हाल ग्राम गेरवानी थाना पूंजीपथरा के विरूद्ध धारा 64(2). (एम), 87 बीएनएस एवं 4. 6. पॉक्सो एक्ट की धारा विस्तारित किया गया है। दूसरी ओर भागने की फिराक में रहे आरोपी की घेराबंदी कर गिरफ्तारी की गई जिसे उसके कृत्य पर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

बालिका की पतासाजी गिरफ्तारी की कार्यवाही में निरीक्षक रामकिंकर यादव, उप निरीक्षक कुंदनलाल गौर, संध्या रानी कोका, प्रधान आरक्षक जेनिपा पन्ना, आरक्षक दिनेश गोंड, डेहरू उरांव, तारिक अनवर
की अहम भूमिका रही है ।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending