खबर रायगढ़
48 पाऊच ओड़िशा ब्रॉड अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार ..

रायगढ़, पुसौर पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कसते हुए बुधवार शाम ग्राम पडिगांव तेलीपाली चौक में दबिश देकर एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से ओडिशा ब्रांड का पेड छाप महुआ शराब के 48 पाउच बरामद किए गए, जिसकी कुल मात्रा 8.640 लीटर और अनुमानित कीमत 2400 रुपये है।
दरअसल थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रामकिंकर यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम त्रिभौना निवासी सुशील चौहान पिता आकुल चौहान उम्र 32 वर्ष बोरी में भरकर अवैध महुआ शराब लेकर पैदल ग्राम पडिगांव की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम पडिगांव के तेलीपाली चौक के पास घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। तलाशी में उसके पास से बड़ी मात्रा में महुआ शराब जब्त की गई। पूछताछ में युवक ने अवैध बिक्री के लिए शराब रखने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना पुसौर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता, आरक्षक अनूप साव और दिलीप सिदार शामिल रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
























You must be logged in to post a comment Login