Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में अनोखा गणेश पंडाल, 6885 कलर पेंसिल से बना आकर्षक गणेश पंडाल ..

Published

on

अमित तम्बोली की अनोखी कला ने खींचा भक्तों का ध्यान ,

पूजा-अर्चना और संध्या आरती में उमड़े श्रद्धालु ..

सक्ती, गणेश चतुर्थी पर्व पर जहां पूरे देश-विदेश में भक्ति और उत्साह का माहौल है, वहीं सक्ती के स्थानीय कलाकार अमित तम्बोली ने अपनी अनूठी कला से लोगों का ध्यान खींचा है। लगातार 11 वर्षों से कला के माध्यम से गणेशोत्सव मनाने वाले तम्बोली ने इस बार मात्र 36×24×36 इंच के छोटे पंडाल में कलर पेंसिल से सज्जित गणेश प्रतिमा की स्थापना की है।

इस विशेष पंडाल को बनाने में करीब 6885 कलर पेंसिल, पार्टिकल बोर्ड, कार्डबोर्ड और ग्लू का उपयोग किया गया। लगभग 84 घंटे की मेहनत और पूरे परिवार के सहयोग से यह आकर्षक पंडाल तैयार हुआ। इस कार्य में अक्षत तम्बोली और परिवार का योगदान रहा, वहीं मानस अग्रवाल (शिव बुक सेंटर) ने कलर पेंसिल उपलब्ध कराकर सहयोग दिया।

27 अगस्त को दोपहर 2 बजे आदरणीय पंडित हरनारायण पाण्डेय के सानिध्य में विधिविधान से पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर मुख्य यजमान अक्षत तम्बोली रहे तथा श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार ने भाग लिया। पूजा और आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

विशेष आकर्षण यह रहा कि प्रतिदिन संध्या को अलग-अलग पंडितों के सानिध्य में आरती का आयोजन किया जाएगा। पहले दिन आदरणीय पंडित भोलाशंकर तिवारी ने संध्या आरती कराई। पंडाल और प्रतिमा की झलक पाने भक्तजन लगातार पहुंच रहे हैं और पेंसिल से बनी इस अनोखी कला का बारीकी से अवलोकन कर रहे हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सक्ती में आयोजित साइकिल रैली में अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल ..

विश्व साइकिल दिवस पर नगर में निकली जागरूकता रैली, 260 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा .. सक्ती, विश्व साइकिल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

13 जून को रायपुर में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, 18 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी परिवार सहित होंगे शामिल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय को मिला बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान-2026

नवाचारी शिक्षण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों पर शैलकुमार पांडेय राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित .. सक्ती, शासकीय आदिवासी आश्रम...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

खबर सूरजपुर ..7 दिन ago

सुशासन तिहार का असर: कलेक्टर रेना जमील ने 74 वर्षीय कोटवार को दिलाया श्रवण यंत्र, बुजुर्ग के चेहरे पर लौटी मुस्कान ..

संवेदनशील प्रशासन की मिसाल: आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, कलेक्टर रेना जमील ने स्वयं भेंट किया श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) ,...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन ..

महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान, ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा होगी सुदृढ़ .. रायपुर, सुशासन तिहार 2026...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कांकेर में चार जिलों की समीक्षा: मुख्यमंत्री साय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसेवा पर दिया जोर ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का संवेदनशील और समयबद्ध समाधान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending