Connect with us

खबर सक्ती ...

रजत जयंती वर्ष 2025-26 : स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों का किया जा रहा आयोजन ..

Published

on

     
सक्ती, छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती वर्ष 2025-26 को ऐतिहासिक अवसर के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सक्ती डॉ. पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में विभागीय गतिविधियों की शुरुआत करते हुवे विभिन्न गतिविधियों का आयोजन जिला, विकासखंड, ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर किया जा रहा है। इस अवसर पर रजत जयंती अंगदान एवं रक्तदान महोत्सव जनजागरूकता अभियान, कोविड-19 के दौरान सेवाएं देने वाले डॉक्टर, नर्स एवं मेडिकल स्टाफ का सम्मान, एलुमिनाई मीट-स्वास्थ्य सेवाओं की आगामी 25 वर्ष की कार्ययोजना, आयुष्मान भारत वय वंदना कार्ड वितरण एवं वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण, हेल्थ क्वीज, मेगा हेल्थ कैंप एवं हर दिन हर घर आयुर्वेद अभियान (1 से 21 सितम्बर तक) आदि गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

रजत जयंती के अवसर पर विकासखंड मालखरौदा के सद्भावना भवन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 3 सितंबर को मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी को मिलकर कुपोषण मुक्त बनाने का संकल्प लेना होगा और शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक आमजन तक पहुँचाना होगा। इस मेगा हेल्थ कैंप में स्वास्थ्य विभाग और आयुष विभाग द्वारा मरीजों के उपचार के लिए समुचित दवाओं की व्यवस्था की गई थी। जिसके तहत शिविर में आने वाले मरीजों को निशुल्क दवा वितरण किया गया। शिविर में 106 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें सर्दी-खांसी- बुखार 22, बीपी 11, शुगर 5, कमजोरी 12, त्वचा रोग 19, नेत्र रोग 8, सिकलिंग 2, आयरन डिफिशिएंसी 11 एवं हाथ-पैर दर्द के 16 इत्यादि मरीजों का उपचार किया गया। आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क दवा वितरण के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु काढ़ा भी दिया गया।

इसी क्रम में 3 सितम्बर को ही जिले के मातृ एवं शिशु अस्पताल परिसर, सक्ती में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। यहां डॉ. समीर अग्रवाल (एमडी मेडिसिन), डॉ. राजेश बंजारे (शिशु रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. बादल एक्का (हड्डी रोग विशेषज्ञ) द्वारा 207 से अधिक मरीजों की जांच की गई। इसमें बीपी-56, शुगर 56, सर्दी-खांसी-बुखार 15, लैब जांच 57 तथा अन्य 116 मरीजों का जांच कर उपचार किया गया।

स्वास्थ्य विभाग के निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श टोल फ्री नंबर 104 पर डायल कर स्वास्थ्य संबंधी अन्य जानकारियां भी ली जा सकती है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा2 घंटे ago

इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के नोडल अधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न ..

युवा मतदाताओं को जोड़ने तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के दिए गए निर्देश .. कोरबा, भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती के ग्राम सिरली में जुआ फड़ पर सक्ती पुलिस का बड़ा छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार ..

जुआ के गढ़ में पुलिस की दबिश, 17,060 रुपए नगद समेत 6.97 लाख का मशरूका जब्त; कई जुआरी मौके से...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्ती जिले में अब तक 689.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में हुई 20.3 मिमी बारिश, नया बाराद्वार में सर्वाधिक 50.3 मिमी .. सक्ती, सक्ती जिले में इस...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सभी भूमिधारकों के लिए फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य ..

बिना फार्मर आईडी के विभागीय योजनाओं के लाभ से हो सकते हैं वंचित, सभी खसरों को आईडी से लिंक कराना...

खबर रायगढ़5 घंटे ago

🚨 SECL धरमखदान में ट्रांसफार्मर पार्ट्स व केबल चोरी का 24 घंटे में खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार ..

🚨 छाल पुलिस ने चोरी का सामान व वारदात में प्रयुक्त तीन बाइक सहित 3 लाख रुपए का मशरूका किया...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

आरएसएस के सक्ती जिला कार्यालय प्रमुख योगेंद्र कुमार राठौर का आकस्मिक निधन, संघ परिवार सहित सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि ..

8 अगस्त को सेंदरी में होगा स्व. योगेंद्र कुमार राठौर का दशकर्म एवं चंदनपान कार्यक्रम, दोपहर 1 बजे गृह ग्राम...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती मे महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, घरेलू जरूरतें पूरी करना हुआ आसान ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले में अब तक 668.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 18.1 मिमी बारिश, चंद्रपुर में सर्वाधिक 790.5 मिमी वर्षा .. सक्ती, जिले में मानसून के दौरान...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के ग्राम पंचायत देवरमाल में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त ..

एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश एवं जिला...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए लीनेस क्लब सक्ती की चार्टर अध्यक्ष शहनाज बानो हुई सम्मानित ..

सक्ती जिला संवाद में शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान, लीनेस क्लब सक्ती के सेवा कार्यों की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending